फूड सेफ्टी टीम ने शिकायत मिलने के बाद की कार्रवाई, जांच के लिए भेजे गये सैंपल
रांची। राजधानी रांची के कांके रोड स्थित न्यूक्लियस हाइट मॉल में उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब फूड सेफ्टी टीम ने छापेमारी की। यह छापेमारी ग्राउंड फ्लोर के कई फूड कोर्ट में की गयी है। टीम ने यहां से सैंपल भी कलेक्ट किये हैं। वहीं टीम ने साफ-साफ चेतावनी दी है कि अगर सैंपल से किसी तरह की मिलावट की जानकारी होती है तो संबंधित फूड कोर्ट पर नियम संगत कार्रवाई की जायेगी। जरूरत पड़ी तो लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।
लगातार मिल रही थी शिकायत
फूड सेफ्टी टीम को न्यूक्लियस हाइट मॉल के फूड कोर्ट में क्वालिटी को लेकर लगातार शिकायत मिल रही थी। मिली शिकायत की जांच के बाद रविवार को टीम ने छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक फूड सेफ्टी आॅफिसर सुधीर रंजन के नेतृत्व में वहां के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कई दुकानों की जांच की गयी। कई दुकानों से टीम ने सैंपल कलेक्ट किये हैं, जिसे जांच के लिए भेज दिया गया है।
क्या कहा जांच टीम ने
पूरे मामले पर फूड सेफ्टी आॅफिसर ने बताया कि कांके रोड सहित रांची में कई जगहों पर जांच की जायेगी। रविवार होने की वजह से मॉल्स में लोगों की ज्यादा भीड़ जुटती है। ऐसे में फूड स्टॉल्स में बिक्री भी ज्यादा होती है। यही वजह है कि टीम ने जांच की कार्रवाई मॉल से शुरू की है। जल्दी ही कांके रोड के अतिरिक्त रांची के कई इलाके में जांच की जायेगी। टीम की कोशिश है कि स्वादिष्ट और क्वालिटी युक्त खाना लोगों को मिले, इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
खाने की गुणवत्ता से समझौता नहीं
फूड सेफ्टी आॅफिसर सुधीर रंजन ने बताया कि अभी तक जो रिपोर्ट निकल कर सामने आ रहे है, उसमें ये अच्छे बताये जा रहे हैं। साथ ही फूड की क्वालिटी में भी अभी तक कोई खराबी नहीं मिली है। हालांकि, पूरी तरह से आश्वस्त होने के लिए सभी का सैंपल्जरूर लिया गया है और खराबी पाये जाने पर इससे संबंधित आगे की कार्रवाई की जाने की बात उन्होंने कही है। खाने की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जायेगा।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



