Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रामराज्य के विचार का वैश्विक सांस्कृतिक केंद्र बनेगा राम मंदिर : राजनाथ सिंह
    Breaking News

    रामराज्य के विचार का वैश्विक सांस्कृतिक केंद्र बनेगा राम मंदिर : राजनाथ सिंह

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 12, 2023Updated:January 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने महर्षि महेश योगी विश्वविद्यालय में गुरुवार को आयोजित संत समागम को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबके लिए हर्ष की बात है कि अब अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है। वह मंदिर केवल भगवान श्रीराम का मंदिर मात्र नहीं होगा, बल्कि रामराज्य के विचार का वैश्विक सांस्कृतिक केंद्र बनेगा।

    रक्षामंत्री सिंह ने कहा कि महर्षि योगी ने जिस राम राज्य की परिकल्पना पिछली शताब्दी के आठवें दशक में की थी, वह उनके लिए केवल विचार नहीं था। उसको धरातल पर लाने के लिए उन्होंने बहुत प्रयास भी किए। उन्होंने रामराज्य के विचार की राजधानी अयोध्या में स्थापित करने का संकल्प लिया था। उनका मानना था कि रामराज्य केवल त्रेता की ही चीज नहीं है, बल्कि इस कलियुग में भी उसकी स्थापना हो सकती है। रामराज्य की स्थापना से उनका तात्पर्य एक आदर्श समाज से था, जहां एक मानव दूसरे मानव को समझ सके। जहां ज्ञान और प्रज्ञा की एक अविरल धारा बहे और समाज के समस्त नागरिक उससे लाभान्वित हो सकें। आज जरूरत है तो इस बात की कि हम गुरुदेव के संदेशों को आत्मसात करते हुए कर्तव्य-पथ पर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि महर्षि महेश योगी द्वारा मानवता को जो सबसे बड़ी देन थी- भावातीत ध्यान। इस ध्यान की प्रक्रिया बड़ी सरल और सहज है। किसी भी पृष्ठभूमि के लोग कहीं भी इसका अभ्यास कर सकते हैं।

    सिंह ने कहा कि अपने प्राचीन ज्ञान, साधना और तप को आधार बनाकर भारत एक बार फिर से समस्त विश्व का मार्गदर्शन कर सकता है और मानवता को एक शांत, सुखमय और समृद्ध विश्व की ओर अग्रसर कर सकता है। महर्षि योगी ने केवल देश में ही नहीं बल्कि देश के बाहर भी वैदिक धर्म की पुनर्प्रतिष्ठा की और दुनियाभर से लाखों लोगों को इससे जोड़ने का कार्य किया। महर्षि योगी वैदिक धर्म के एक ऐसे ही शिखर पुरुष थे, जिन्होंने ज्ञानपुंज को न केवल अपने भीतर धारण किया, बल्कि विश्व को प्रकाशमान किया।

    रक्षामंत्री सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के बाद भारतीयता को, संपूर्ण विश्व में किसी ने सर्वाधिक प्रतिष्ठित किया तो मैं समझता हूं, वह महर्षि महेश योगी ही थे। महर्षि महेश योगी ने योग और साधना के भारतीय ज्ञान को पश्चिमी देशों तक पहुंचाया। सिंह ने संत समागम के दौरान जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानन्द सरस्वती का आशीर्वाद लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बनाए गए 22.2 करोड़ आयुष्मान कार्ड
    Next Article पुलिस और टीपीसी के बीच मुठभेड़, राइफल, 46 गोलियां सहित अन्य सामान बरामद
    azad sipahi

      Related Posts

      मारुति के मालिकाना हक और 1970 के समझौते को लेकर निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

      November 21, 2026

      योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

      November 20, 2026

      झारखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष भीम कुमार बने AICC सचिव, उत्तराखंड के सह-प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी

      November 20, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारुति के मालिकाना हक और 1970 के समझौते को लेकर निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना
      • प्रिंस खान के गिरोह पर अंतरराष्ट्रीय घेराबंदी तेज, दुबई में छिपे भाई और साले के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी
      • चक्रवाती तूफान अकवान का असर: रांची एयरपोर्ट से 14 फ्लाइट रद्द, 10 शहरों के यात्री परेशान
      • 18 लाख रुपये की उधारी बनी मिथिलेश की हत्या की वजह, रांची पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
      • झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, 6 महीने तक ESMA लगाने की तैयारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version