रांची :कोरोना से बचाव के लिए पूरा देश एक साथ खड़ा है इस दौरान जहाँ थर्मल स्कैनर की कमी की बात कही जा रही थी. वही रांची के सांसद संजय सेठ ने मंगलवार को रांची के उपायुक्त महिमापत रे को 10 थर्मल स्कैनर सौंपा. इसका उपयोग सभी छह विधानसभा में किया जायेगा. हटिया, कांके, रांची, खिजरी, ईचागढ, सिल्ली साथ ही रांची लोकसभा क्षेत्र में बाहर से आये लोगों की भी जांच के लिए इसका उपयोग किया जायेगा. उपायुक्त से मुलाकात में सांसद सेठ ने उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी तरह की सहायता की जरूरत हो तो वह हमेशा तैयार हैं. प्रशासन और सरकार दोनों को किसी भी प्रकार की मदद के लिए रांची सांसद के रूप में उनका हर संभव सहयोग रहेगा. उन्होंने कहा कि झारखंड में थर्मल स्कैनर सहित अन्य जांच उपकरणों की कमी की बात सामने आ रही थी. उसी को ध्यान में रखते हुए आज जिला प्रशासन को दस थर्मल स्कैनर उपलब्ध कराया गया है. आपको बता दे कि कोरोना वायरस से बचने के लिए सरकार द्वारा लॉक डाउन की अवधि बढ चुकी है.ज्ञात हो कि झारखण्ड में अब तक कुल 24 मरीज मिल चुके है.और 2 की मौत भी हो चुकी है
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



