Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रिम्स में एक कॉल पर मिलेगी मदद : निदेशक
    Breaking News

    रिम्स में एक कॉल पर मिलेगी मदद : निदेशक

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 15, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -रिम्स को भारत के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज में शामिल कराने का है लक्ष्य

    रांची। रिम्स के डायरेक्टर डॉ कामेश्वर प्रसाद ने कहा कि अब किसी भी तरह की परेशानी हो तो आप कॉल कर मदद मांग सकते हैं। हॉस्पिटल प्रबंधन ने इसके लिए कंट्रोल रूम की शुरुआत की है। सभी विभागों के हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। कॉल करते ही तत्काल समस्या का समाधान किया जाएगा। यह सुविधा सात दिन 24 घंटे मिलेगी। वे शुक्रवार को प्रशासनिक भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर पर डॉक्टरों से लेकर नर्स सहित अन्य सभी तरह की सुविधाओं के लिए कॉल किया जा सकता है, जिसकी मॉनिटरिंग ड्यूटी मेडिकल आफिसर के जिम्मे होगी। हर विभाग के इंचार्ज भी मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर नजर रखेंगे।

    डॉ कामेश्वर प्रसाद ने कहा कि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च का प्रोजेक्ट मिला है। इस प्रोजेक्ट में भारत के 20 हॉस्पिटल हमारे साथ जुड़ेंगे। इनमें एम्स भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि रिम्स को कोऑर्डिनेटिंग सेंटर बनाया गया है। इसमें लकवाग्रस्त (पैरालिसिस) के मरीजों के बेहतर इलाज पर चर्चा किया जाएगा। रिसर्च स्टडी को पूरा करने के बाद रिपोर्ट आईसीएमआर और पब्लिकेशन को भी दिया जाएगा।

    इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के द्वारा फंड उपलब्ध कराया गया है। एम्स (दिल्ली), पीजीआईएमएस(रोहतक), आईएचबीएएस(दिल्ली), आईजीआईएमएस(पटना), शिमला, चेन्नई, मनिपाल, पुणे समेत अन्य मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के लोग शामिल होंगे। रिसर्च का मुख्य उद्देश्य लकवा ग्रस्त मरीजों के इलाज में और क्या गुणात्मक सुधार हो सकता है। इस पर चर्चा किया जायेगा।

    प्रोजेक्ट ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर डॉ अर्पिता राय ने कहा कि डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ रिसर्च ने तीन साल की ट्रेनिंग के लिए 30 लाख का फंड रिम्स को मुहैया कराया है। इसमें प्रथम वर्ष का रिसर्च पूरा हो गया है। गुड क्लिनिकल रिसर्च प्रैक्टिस के पहले साल के फेलोशिप कार्यक्रम छह हफ्ते में पूरी कर ली गयी है। इनमें 40 प्रतिभागी शामिल हुए, जिसमें 32 को फेलोशिप दिया गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड के मेडिकल और डेंटल कॉलेज के प्रतिभागी शामिल हुए। इनमें प्राध्यापक, पीजी और पीएचडी के छात्र शामिल हुए।

    एक महीने में 4491 मरीजों का ट्रॉमा सेंटर में हुआ इलाज

    रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ हिरेंद्र बिरुआ ने बताया कि 13 जून से पुरानी इमरजेंसी को ट्रॉमा सेंटर एंड सेंट्रल इमरजेंसी में शिफ्ट किया गया है। 13 जून से 14 जुलाई के बीच यहां 4491 मरीजों का इलाज किया गया है। उन्होंने कहा कि यहां की व्यवस्था को और सुविधाजनक बनाने के लिए रिव्यू मीटिंग होगी। साथ ही मोबाइल नंबर 8987760529 पर कंट्रोल रूम के इंचार्ज सीएमओ से बात कर ट्रॉमा सेंटर के बारे में जानकारी ली जा सकती है।

    डीन रिम्स डॉ विवेक कश्यप ने कहा कि रिम्स में यूजी के सीटों लिए एमसीआई ने निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान एमसीआई की टीम पूरी तरह से संतुष्ट दिखी। पहली बार 30 अतिरिक्त सीट पर फाइनल ईयर के स्टूडेंट पहुंचे हैं। उनकी मान्यता को लेकर भी निरीक्षण किया गया था। वर्तमान में रिम्स में कुल 180 इनमें 30 ईडब्ल्यूएस एमबीबीएस की सीट हैं। इसके अलावा रिम्स के एमडी पीएसएम और एमएस सर्जरी की सीटों के लिए भी निरीक्षण किया जाना है। कार्डियोलॉजी के डीएम के 2 सीटों के लिए भी कार्रवाई की जा रही है।

    जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए आने वाले सैंपल की संख्या कम

    जेनेटिक्स एंड जिनोमिक्स विभाग की एचओडी डॉ अनूपा प्रसाद ने कहा कि जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए कम से कम 96 सैंपल की जरूरत पड़ती है। जिनकी सिटी वैल्यू 25 से कम है उनके सैंपल को ड्राई आइस में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजना चाहिए। उन्होंने कहा कि फिलहाल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल की संख्या बहुत कम आ रही है। इसकी वजह है कोरोना जांच की रफ्तार धीमा होना।

    रिम्स सेंट्रल लैब में जांच की बढ़ेगी क्षमता

    सेंट्रल लैब में टेस्ट की क्षमता पर रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ हिरेंद्र बिरुआ ने कहा कि फिलहाल यहां 1400 से 1500 तक जांच प्रतिदिन हो रहे हैं और रिपोर्ट भी दो से तीन घंटे में मिल जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्डियोलॉजी विभाग की तरफ भी सैंपल कलेक्शन का पॉइंट बनाया गया है। हालांकि, यहां प्रतिदिन दस हजार सैंपल के जांच करने की क्षमता है लेकिन निजी लैब के टेक्नीशियन भी रिम्स में मरीजों को गुमराह कर सैंपल कलेक्शन का काम करते हैं। इस पर रिम्स के निदेशक ने कहा कि यहां की सुरक्षा व्यवस्था सुधरती ही नहीं है और यह चिंताजनक है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआला अधिकारियों ने मोरहाबादी में कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
    Next Article रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मर्निभरता की ओर एक कदम है ‘दूनागिरी’: राजनाथ सिंह
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में कोढ़ा गैंग से पुलिस की मुठभेड़, सरगना रंगीला के पैर में लगी गोली; दो साथी गिरफ्तार

      October 4, 2026

      बेतला में सेवा यात्रा के रथ पर उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जयकारे

      October 4, 2026

      झारखंड के 540 छात्रावासों में अब मुफ्त मिलेगा भोजन, 25 हजार विद्यार्थियों को हर माह 3000 रुपए देगी सरकार

      October 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोढ़ा गैंग से पुलिस की मुठभेड़, सरगना रंगीला के पैर में लगी गोली; दो साथी गिरफ्तार
      • बेतला में सेवा यात्रा के रथ पर उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जयकारे
      • एशियन गेम्स 2026: पाकिस्तान को 19 रनों से धूल चटाकर भारत ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स में मिला 19वां स्वर्ण पदक
      • झारखंड के 540 छात्रावासों में अब मुफ्त मिलेगा भोजन, 25 हजार विद्यार्थियों को हर माह 3000 रुपए देगी सरकार
      • JPSC PT परीक्षा विवाद: CID की बड़ी कार्रवाई, हजारीबाग से दो अभ्यर्थी गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version