Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रोड सेफ्टी के फीचर को पाठ्यक्रम में किया जाएगा शामिलः दीपक बिरुवा
    झारखंड

    रोड सेफ्टी के फीचर को पाठ्यक्रम में किया जाएगा शामिलः दीपक बिरुवा

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 19, 2025Updated:March 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंत्री दीपक बिरुवा ने घोषणा की कि राज्य में सड़क सुरक्षा (रोड सेफ्टी) के फीचर्स को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। सरकार सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों में कमी लाने और जिला स्तर पर सुधार के लिए कृतसंकल्पित है।

    मंत्री बिरुवा बुधवार को सदन में प्रदीप यादव के सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि शराब पीकर ड्राइव करने पर रोक के लिए ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट एवं प्रावधानित दंड को प्रभावी तरीके से लागू किए जाने के लिए राज्य के सभी जिलों के लिए कुल 303 ब्रेथ एनालाइजर उपलब्ध कराए गये हैं।

    चार वर्ष में इतनी हुई सड़क दुर्घटना
    विगत चार वर्ष 2021 में 3871, वर्ष 2022 में 5174, वर्ष 2023 में 5315 और 2024 में 5191 सड़क दुर्घटना हुई है। राज्य सरकार सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कृत संकल्पित है। इसे न्यूनतम करने तथा पूर्णतया रोकथाम के लिए नियमित वाहन जांच अभियान के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं के विस्तृत तकनीकी विश्लेषण करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास किया गया है।

    शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम, 1988 की धारा-185 के अनुसार प्रथम अपराध के लिए करावास, जिसकी अवधि छह माह तक और जुर्माना 10 हजार या दोनों से दण्डनीय होगा ।

    दूसरी बार बाद के अपराध के लिए कारावास जिसकी अवधि दो वर्ष तक की हो सकेंगी या जुर्माना 15 हजार या दोनों से दण्डनीय है। उक्त धारा के तहत अपेक्षित कार्रवाई करते हुए वर्ष-2023 में 411 एवं वर्ष 2024 में 377 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस को भी निलंबित किया गया है।

    डीसी नहीं देते तवज्जोः नवीन जायसवाल
    विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि हर जिला में ब्लैक स्पॉट होता है। डीसी की अध्यक्षता में कमेटी बनी हुई है। कई ब्लैक स्पॉट रांची में भी है। सेफ्टी फीचर के लिए रांची डीसी को कई बार चिट्ठी भी भेजे पर कोई तवज्जो नहीं मिला। हर जिले के डीसी को चिट्ठी लिखकर ब्लैक स्पॉट में सेफ्टी फीचर लगाने का निर्देश दें।

    हर राज्य में परिवहन निगम घाटा में चल रहा हैः मंत्री
    मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि हर राज्य में परिवहन निगम घाटा में चल रहा है। वस्तुस्थिति यह है कि राज्य सरकार हर नागरिक को परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित है। वे सदन में विधायक राजेश कच्छप के सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य परिवहन प्राधिकार के जरिये अन्तर्राज्यीय एवं अन्य राज्यों के बीच तथा क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार राज्य के अन्दर यातायात की सुगमता के लिए निजी वाहन स्वामियों को सवारी गाड़ी के परिचालन के लिए परमिट निर्गमण किया जाता है, जिससे सरकार को राजस्व की प्राप्ति होती है।

    मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के लिए 601 ग्रामीण मार्ग अधिसूचित
    मंत्री ने कहा कि सुदूर ग्राम पंचायतों को प्रखण्ड स्तर से लेकर जिला मुख्यालय को जोड़ने के लिए झारखंड मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना, 2022 अधिसूचित की गयी है। इस योजना के तहत अबतक कुल 601 ग्रामीण मागों को अधिसूचित किया जा चुका है।

    इस योजना के तहत अधिसूचित ग्रामीण मार्गों पर दक्षिणी छोटानागपुर प्रमण्डल के जिलों के लिए 37 बस, उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल के जिलों के लिए 33 बस, कोल्हान प्रमण्डल के जिलों के लिए 20 बस पलामू प्रमण्डल के जिलों के लिए 20 बस एवं संथाल परगना प्रमण्डल के जिलों के लिए 17 बसों को परमिट निर्गत किया गया है।

    वहीं विधायक भाजपा सीपी सिंह ने कहा कि सरकारी बस डिपो में यात्रियों के साथ ड्राइवर-खलासी के लिए शौचालय, लाइट सहित बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसड़क दुर्घटना में एक की मौत, सात घायल
    Next Article कोडरमा में नकदी सहित एसबीआई एटीएम मशीन की चोरी
    shivam kumar

      Related Posts

      पलामू में भीख मांगने वाले बच्चों के पेट पर मिले चीरे के निशान, अंग तस्करी की आशंका से हड़कंप

      August 31, 2026

      विधायक-थाना प्रभारी विवाद में बढ़ा तनाव, अल्टीमेटम खत्म; आंदोलन की तैयारी में पुलिस एसोसिएशन

      August 31, 2026

      आदिवासी महाजुटान रैली पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- कांग्रेस ने हमेशा किया छल

      August 31, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पलामू में भीख मांगने वाले बच्चों के पेट पर मिले चीरे के निशान, अंग तस्करी की आशंका से हड़कंप
      • यूपी में JPNIC को निजी हाथों में सौंपने पर सियासी घमासान, अखिलेश यादव और बीजेपी आमने-सामने
      • अमेरिका का ईरान के लारक द्वीप पर एयरस्ट्राइक, पश्चिम एशिया में भड़का तनाव
      • भारतीय नौसेना में शामिल हुआ INS निपुण, 1,000 मीटर गहराई तक रेस्क्यू करने में सक्षम
      • उत्तराखंड शुद्धिकरण विवाद: राहुल गांधी पर एफआईआर, हल्द्वानी घटना पर गरमाई सियासत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version