Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»उत्तरप्रदेश में सपा का गढ़ दरकना बहुत कुछ कर रहा इशारा
    Breaking News

    उत्तरप्रदेश में सपा का गढ़ दरकना बहुत कुछ कर रहा इशारा

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 11, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     प्रशांत झा

    उत्तरप्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव का परिणाम सामने आ चुका है। भाजपा ने 825 में से 648 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा के सामने सपा का गढ़ दरक गया। मुलायम सिंह के गढ़ मैनपुरी में भी साइकिल नहीं ‘दौड़ी’। यहां भी भगवा रंग चोखा हो गया। यहां के नौ ब्लॉकों में से छह में भाजपा, एक में सपा और दो में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। पांच साल पहले हुए चुनाव में इस जिले में साइकिल ने खूब रफ्तार पकड़ी थी। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में नौ ब्लॉकों में से सात ब्लॉकों में सपा का ही कब्जा था। इस बार हालत यह है कि 14 जिलों में सपा का खाता भी नहीं खुला। ब्लॉक प्रमुख के परिणाम भविष्य के लिए बहुत कुछ इशारा कर रहे हैं।

    उत्तरप्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होना है। सभी राजनीतिक दल इसकी तैयारी में जुट गये हैं। हाल में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आगामी विधानसभा चुनाव का सेमिफाइनल कहा जा रहा है। यह एक तरह से विधानसभा चुनाव की तैयारी भी है। जिला परिषद् अध्यक्ष की सीटों पर कब्जा जमाने के बाद भाजपा ने ब्लॉक प्रमुखों पर भी कब्जा जमा लिया है। यह दिखाता है कि भाजपा की रणनीति सही दिशा में आगे बढ़ रही है। चर्चा है कि भाजपा ने पार्टी स्तर पर रणनीति बदल ली, तो सरकार स्तर पर भी काम किया जा रहा है।

    उत्तरप्रदेश सरकार ने बाहुबलियों पर अंकुश लगाया। इससे आम लोगों को राहत मिली, तो पार्टी को भी लाभ हुआ। जिला और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में एक नयी बात देखने को मिली। यहां मुख्तार अंसारी सरीखे बाहुबलियों के पिछलग्गुओं ने बचने के लिए अपनी रणनीति बदल ली है। छोटे-छोटे स्तर पर नेताओं ने अचानक अपनी निष्ठा बदल ली औरी सपा से छिटक कर उन्होंने भाजपा का साथ दे दिया। जिस वजह से भाजपा की जिला परिषद् और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भारी जीत हुई है। इसे आप इस तरह से समझें कि मुख्तार अंसारी के गढ़ में सात में से छह वोट भाजपा के खाते में चले गये। इसे फाटक का प्रभाववाला वोट कहा जा रहा है। इसे लेकर भाजपा कार्यकार्ताओं में उत्साह है। इससे एक बात और साबित हो रही है कि भाजपा की पकड़ जमीनी स्तर पर बन रही है। बहुत हद तक अब डैमेज कंट्रोल हो रहा है।

    जाहिर है, जब भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ेगी, तो निश्चय ही आम लोगों की जुबान पर पार्टी का नाम अधिक चढ़ेगा। इसका लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिल सकता है। उधर, सपा को एक बार फिर अपनी रणनीति पर विचार करने की जरूरत है। लगातार दो ‘सेमिफाइनल’ (जिला परिषद् अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख) हारने से कार्यकर्ताओं का उत्साह कम हुआ है। उन्हें उत्साहित करने की जरूरत है। पिछली गलतियों का आकलन कर उन्हें सुधारने की जरूरत है। तभी अगले वर्ष होने वाले ‘फाइनल मैच’ (विधानसभा चुनाव) में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशत्रुध्न सिन्हा 21 जुलाई को तृणमूल का दामन थामेंगे!
    Next Article अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना हुईं भारतीय मूल की सिरिशा बांदला
    azad sipahi

      Related Posts

      नाबालिग आदिवासी बच्ची से कथित दुष्कर्म मामला: विधायक को लेकर NCST सख्त, डॉ. आशा लकड़ा बोलीं- आयोग जारी करेगा नोटिस

      November 15, 2026

      खूंटी के बिरसा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया नमन

      November 15, 2026

      दिल्ली के भारत मंडपम में सजा झारखंड का हुनर, सीएम हेमंत सोरेन ने किया पवेलियन का उद्घाटन

      November 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अमेरिका-चीन में घटी शराब की खपत, भारत में 10% बढ़ोतरी; देश में 7 करोड़ लोग नशे की गिरफ्त में
      • धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे छठ महापर्व, मुस्लिम, सिख और बौद्ध समुदाय के लोग भी बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा
      • हरियाणा के नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, दो की मौत और एक घायल, 7 गोवंश बरामद
      • नाबालिग आदिवासी बच्ची से कथित दुष्कर्म मामला: विधायक को लेकर NCST सख्त, डॉ. आशा लकड़ा बोलीं- आयोग जारी करेगा नोटिस
      • खूंटी के बिरसा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया नमन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version