Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»शत्रुध्न सिन्हा 21 जुलाई को तृणमूल का दामन थामेंगे!
    Breaking News

    शत्रुध्न सिन्हा 21 जुलाई को तृणमूल का दामन थामेंगे!

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 11, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -राज्यसभा भेजे जाने की भी चल रही चर्चा
    -तृणमूल कोटे की दो सीटें हुई हैं खाली
    -बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरभ गांगुली को एक सीट पर बिठाने की चर्चा
    आजाद सिपाही संवाददाता
    कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। फिल्म अभिनेता शत्रुध्न सिन्हा तृणमूल का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों की मानें तो 21 जुलाई को कोलकाता में होने वाली तृणमूल की वर्चुअल शहीद दिवस रैली के दिन ही बिहारी बाबू ममता की पार्टी का झंडा थाम सकते हैं। उनके अलावा बीसीसीआइ अध्यक्ष सह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगूली भी तृणमूल में आ सकते हैं। यही नहीं, राजनीतकि गलियारे में चर्चा है कि दोनों को तृणमूल के टिकट पर राज्यसभा भेजा जा सकता है।

    बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त देकर प्रचंड जीत के बाद तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अब 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गईं हैं। सूत्र बताते हैं कि तृणमूल भाजपा के घोर विरोधी नेताओं को अपने खेमे में शामिल करने की रणनीति पर काम कर रही है। यह उसी का हिस्सा बताया जा रहा है। शत्रुघ्न सिन्हा के बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बेहद अच्छे संबंध हैं। ममता के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने उन्हें शुभकामनाएं भी दी थीं। इससे पहले वह कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में हुई तृणमूल की रैली में भी शामिल हुए थे और सार्वजनिक तौर पर ममता बनर्जी की प्रशंसा की थी।
    शत्रुघ्न सिन्हा अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वह पटना साहिब से भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद के खिलाफ चुनाव लड़े थे। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वह पिछले कई वर्षों से भाजपा के खिलाफ मुखर रहे हैं। ममता बनर्जी उनके लंबे राजनीतिक अनुभव को अपनी पार्टी के काम में लगाना चाहती हैं। उधर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पिछले दिनों सौरव के 49वें जन्मदिन पर कोलकाता के बेहला इलाके में स्थित उनके निवास गई थीं। इसके बाद से ही सौरभ के तृणमूल में शामिल होने की चर्चा चल रही है। सूत्रों के मुताबिक ममता ने सौरव से इस बारे में बात भी की है। हालांकि ममता या सौरव दोनों में से किसी ने अभी तक इस बारे में सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

    गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव से पहले दिनेश त्रिवेदी ने तृणमूल छोड़ दिया था और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। मानस भुइयां के मंत्री बनने के कारण राज्यसभा की सीट खाली हो गई है। इस तरह राज्यसभा में तृणमूल की दो सीटें खाली हो गई हैं। ममता इनमें से एक सीट सौरव गांगुली और एक पर शत्रुध्न सिन्हा को बिठाना चाहती हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिम्स में ब्लैक फंगस बीमारी से जूझ रही उषा देवी की मौत
    Next Article उत्तरप्रदेश में सपा का गढ़ दरकना बहुत कुछ कर रहा इशारा
    azad sipahi

      Related Posts

      नाबालिग आदिवासी बच्ची से कथित दुष्कर्म मामला: विधायक को लेकर NCST सख्त, डॉ. आशा लकड़ा बोलीं- आयोग जारी करेगा नोटिस

      November 15, 2026

      खूंटी के बिरसा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया नमन

      November 15, 2026

      भूषण बाड़ा मामले में बंधु तिर्की का भाजपा पर पलटवार, बोले- ‘भाजपा जज बनने की कोशिश न करे’

      November 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे छठ महापर्व, मुस्लिम, सिख और बौद्ध समुदाय के लोग भी बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा
      • हरियाणा के नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, दो की मौत और एक घायल, 7 गोवंश बरामद
      • नाबालिग आदिवासी बच्ची से कथित दुष्कर्म मामला: विधायक को लेकर NCST सख्त, डॉ. आशा लकड़ा बोलीं- आयोग जारी करेगा नोटिस
      • खूंटी के बिरसा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया नमन
      • पाकिस्तान की हलक में हाथ डालकर भारत ने जीता अंडर-19 एशिया कप
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version