Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का आवेदन करने में सर्वर डाल रहा अड़चन, महिलाओं में आक्रोश
    Top Story

    मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का आवेदन करने में सर्वर डाल रहा अड़चन, महिलाओं में आक्रोश

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 8, 2024Updated:August 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पाकुड़। झारखंड सरकार द्वारा चालु की गई मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का आवेदन अप्लाई करने में जिले की महिलाओं को परेशानी हो रही है। परेशानियो से तंग आकर पाकुड़ सदर प्रखंड के शहरकोल पंचायत की सैकड़ों महिलाएं मुखिया विकास गौंड के नेतृत्व में समाहरणालय पहुंची और समस्याओ से पदाधिकारी को बताया।

    एक सप्ताह से पंचायत भवन के काट रही चक्कर
    महिलाओं ने बताया कि बीते एक सप्ताह से पंचायत भवन का चक्कर लगा रही है। ताकि मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन ऑनलाइन अप्लाई कर सके। लेकिन सर्वर डाउन रहने के कारण उन्हें अप्लाई करने में कठिनाई हो रही है। महिलाओं ने बताया कि ऑफलाइन आवेदन लेने की कोई व्यवस्था बहाल नहीं की गई है और रोज-रोज इस आस में पंचायत भवन सब कामकाज छोड़कर आना पड़ रहा है, ताकि उनका आवेदन ऑनलाइन जमा हो सके।

    ‘इस योजना से लाखों महिलाओं को मिलेगा लाभ’
    वहीं मौके पर मौजूद पंचायत के मुखिया विकास गौड़ ने बताया कि सरकार कि यह योजना अच्छी है, इससे लाखों महिलाओं को लाभ मिलेगा। लेकिन जिस प्रकार ऑनलाइन प्रक्रिया चल रही है, इससे योजना धरातल पर नहीं आ पाएगी। अभी धान रोपाई का समय है और सभी महिलाएं गरीब परिवार से है। हर दिन अपना काम छोड़ कर दिन भर पंचायत भवन में पड़ी रहती है, लेकिन एक सप्ताह से सर्वर डाउन रहने के कारण ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है।

    एक हफ्ते से महिलाओं के आक्रोश व्याप्त
    बताया कि पंचायत में आवेदन ऑनलाइन अप्लाई करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। लेकिन सर्वर डाउन रहने के कारण बीते एक हफ्ते से महिलाओं के आक्रोश व्याप्त है। उन्होने बताया कि विभाग द्वारा ऑफलाइन आवेदन लेने को लेकर आदेश दिये गये है, लेकिन प्रशासन द्वारा इंतजाम नहीं किए जाने के कारण महिलाओं को समाहरणालय आना पड़ा है।

    समस्याओं को दूर करने का किया जा रहा प्रयास
    वहीं महिलाओं द्वारा अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा गया। अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन ने बताया कि महिलाओं द्वारा रखी गयी समस्याओं और मांगों को अवगत कराया जायेगा। जो भी समस्याएं हो रही है इसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

    गांव की महिलाएं नहीं कर पा रही आवेदन अप्लाई
    बताते चले कि मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का लाभुक महिलाओं को अपना आवेदन ऑनलाइन अप्लाई करना है। लेकिन सर्वर डाउन रहने के कारण जिले के अधिकांश गांवों की महिलाएं अपना आवेदन अप्लाई नहीं कर पा रही है। सर्वर डाउन रहने और ऑफलाइन आवेदन लेने की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं होने के कारण मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का लाभ महिला नहीं ले पा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट बार काउंसिल ने बांग्लादेश सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन को लिखा पत्र
    Next Article सरकार के खिलाफ रांची में भाजयुमो की आक्रोश महारैली
    shivam kumar

      Related Posts

      एलबी सिंह और आरती सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब

      September 1, 2026

      बरियातू गोलीकांड का खुलासा: कुख्यात अपराधी लव कुश शर्मा ने दिया था वारदात को अंजाम

      September 1, 2026

      जमीन के म्यूटेशन रिकॉर्ड में हेरफेर का आरोप, एसीबी ने दर्ज की FIR; पूर्व सीओ श्वेता वर्मा की तलाश तेज

      September 1, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेत्रहीनता को मात देकर छाए सुनील लोधी: फिल्म ‘हनुमान अंश’ के भजन ने दिलाई देश भर में पहचान
      • एलबी सिंह और आरती सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब
      • बरियातू गोलीकांड का खुलासा: कुख्यात अपराधी लव कुश शर्मा ने दिया था वारदात को अंजाम
      • जमीन के म्यूटेशन रिकॉर्ड में हेरफेर का आरोप, एसीबी ने दर्ज की FIR; पूर्व सीओ श्वेता वर्मा की तलाश तेज
      • स्कूली बच्चों से भरी मैजिक और पिकअप में भिड़ंत, एक छात्रा की मौत, चार गंभीर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version