तमाड़। तमाड़ थाना क्षेत्र के बारेडीह गांव में मंगलवार को अहले सुबह डायन विसाइन के आरोप में एक महिला सरला देवी 55 वर्ष की टांगी से मारकर हत्या कर दी गई। लोगों की नींद टूटी भी नहीं थी कि उठते ही इस नवरात्र में हत्या की खबर आ गयी। आज सुबह मृतक अपने खेत में गोबर डालने जा रही थी। उसी समय हत्यारे ने उनकी बेरहमी से काट कर हत्या कर दी।
सोनहातू थाना क्षेत्र के राणाडीह गांव की घटना को लोग भूल भी नहीं पाए थे कि यह दुसरी घटना घट गई। इस घटना को लेकर पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। लोगों का कहना है यह औरत काफी मिलनसार और अच्छी थी। हत्यारे कोई और नहीं घर के ही देवर का बेटा है।
घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार वर्षों से दोनों भाइयों में पूर्णो स्वांसी व शिवेशवर स्वांसी से डायन विसाइन को लेकर झगड़ा होते रहता है। शिवेशवर के बेटे छोटू स्वांसी उर्फ जयदेव व जगन्नाथ स्वांसी अक्सर बड़ी मां सरला देवी (वर्ष 55) को डायन कहते थे। कई बार आपस में झगड़ा और मतभेद हुआ था। इसको लेकर गांव में पंचायत भी बैठी थी। पिछले वर्ष पूर्णो स्वांसी का पुआल चक्की में अभियुक्त ने आग लगा दिया था। इसी डर से पूर्णो स्वांसी का बेटा गोपी स्वांसी घर द्वार छोड़कर रांची में काम करने चला गया था। पति-पत्नी गांव में ही रहते थे।
सिवेश्वर स्वांसी का दोनों बेटा दागी किस्म का है। इतना ही नहीं गांजा अफीम का कारोबार भी करता है। अपने साथ वह हथियार भी रखता है। अक्सर सिवेश्वर स्वांसी का बेटा छोटू स्वांसी उर्फ जयदेव की तबीयत खराब हो जाती थी। जिसका आरोप अपनी बड़ी मां सरला देवी को ठहराता था। हर समय मारने-काटने की धमकी देता रहता था।
इस घटना को गांव के लोग भी दबी जुबान पर बोलते हैं। मृतक की दोनों बेटी की शादी हो गई है। मंगलवार की सुबह लगभग सात बजे मृतक सरला देवी गोबर ढोकर अपने खेत ले जा रही थी। घर के आंगन में उसके पति पूर्णो स्वांसी भी थे। इसी बीच सिवेश्वर स्वांसी और उनके दोनों बेटे छोटू उर्फ जयदेव और जगन्नाथ स्वांसी पहले पूर्णो स्वांसी को रोक लिया। इसके बाद छोटू स्वांसी टांगी से मृतक के सर पर मार दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर घर के आंगन में गिर गई और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद तीनों बाप-बेटा और मां घर में ताला बंद कर भाग गए। इसके बाद छोटू स्वांसी उर्फ जयदेव तमाड़ थाना में आत्मसमर्पण कर दिया।
इस घटना के बाद उसका बेटा गोपीनाथ स्वांसी रांची से आया और मां को लपेटकर फफक-फफक कर रोने लगा। मृतक की छोटी बेटी कोकिला देवी अपने पति के साथ आए और मां के शव को देख कर बेहोश हो गई। मृतक मजदूरी का काम करके अपना जीवन यापन करते थे। अभियुक्त बार-बार इनके परिवार को सताते रहते थे और गांव में भी दबंगई करता था। इस घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चचार्एं हैं पूरे गांव शोक और मातम में डूबा हुआ है आसपास व बहुत सारे गांव के लोग भी जुटे और घटना की निंदा किया। पुलिस गांव जाकर लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। इस संबंध में तमाड़ थाना में मामला दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है।
गांव के जगतपाल महतो शकुंतला देवी, किशोरी लाल साह,ू विंदेशवरी देवी, सुगी देवी, सोनोका देवी, संतोष साहू, यशोदा देवी, रंजीत सवासी, कोकिला देवी के अलावे सैकड़ों लोगों ने इस घटना की निंदा किया है। आज पुरा गांव को खराब कर दिया। घटना पर मौजूद सभी लोगों ने कहा कि हत्यारा को फांसी की सजा हो। जिससे इस प्रकार की घटना पर अंकुश लगाया जा सके। इस घटना से साफ पता चलता है कि लोगों के मन में कानून का डर नहीं है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



