Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»वित्‍त मंत्री सीतारमण ने 2025-26 के लिए 50.65 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया 
    देश

    वित्‍त मंत्री सीतारमण ने 2025-26 के लिए 50.65 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया 

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 1, 2025Updated:February 1, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में केंद्रीय बजट 2025-26 पेश किया, जिसमें 50,65,345 करोड़ रुपये के व्यय की परिकल्पना की गई है। संसद में पेश बजट दस्‍तावेज के मुताबिक यह राशि चालू वित्त वर्ष के मुकाबले 7.4 फीसदी अधिक है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए व्यय (संशोधित अनुमान) 47.16 लाख करोड़ रुपये है। सीतारमण का ये रिकॉर्ड लगातार 8वां बजट है।

    केंद्रीय बजट 2025-26 के मुताबिक सरकार का कुल खर्च 50.65 लाख करोड़ रुपये है, इसमें से 12.76 लाख करोड़ रुपये सरकार सिर्फ ब्याज के भुगतान में खर्च करेगी। यह 9 विभागों के संयुक्त बजट की कुल राशि के दोगुना से भी ज्यादा है।

    बजट दस्‍तावेज के मुताबिक आइए जानते हैं कि किस-किस मद में खर्च होंगे 50,65,345 करोड़ रुपये।

    खर्च का मद/विभाग————–खर्च की जाने वाली कुल राशि (करोड़ रुपये में)

    ब्याज——12,76,338 करोड़ रुपये

    परिवहन—–5,48,649 करोड़ रुपये

    रक्षा———-4,91,732 करोड़ रुपये

    सब्सिडी——3,83,407 करोड़ रुपये

    पेंशन————2,76,618 करोड़ रुपये

    ग्रामीण विकास——–2,66,817 करोड़ रुपए

    टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन——-1,86,632 करोड़ रुपये

    कृषि और संबंधित गतिविधियां—1,714,37 करोड़ रुपये

    शिक्षा——-1,28,650 करोड़ रुपये

    स्वास्थ्य——-98,311 करोड़ रुपये

    शहरी विकास——96,777 करोड़ रुपये

    आईटी और टेलीकॉम——95,298 करोड़ रुपये

    ऊर्जा—————-81,174 करोड़ रुपये

    वाणिज्य और उद्योग——–65,553 करोड़ रुपये

    वित्त———-62,924 करोड़ रुपये

    समाज कल्याण——–60,052 करोड़ रुपये

    साइंटिफिक डिपार्टमेंट—-55,679 करोड़ रुपये

    विदेश मंत्रालय—-20,517 करोड़ रुपये

    पूर्वोत्तर का विकास—–5,915 करोड़ रुपये

    अन्य मद में—–82,653 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

    संसद में पेश बजट दस्तावेजों के मुताबिक एक अप्रैल, 2025 से शुरू होने वाले वित्त वर्ष 2025-26 में केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लिए 5,41,850.21 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसकी तुलना में चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए यह राशि 4,15,356.25 करोड़ रुपये है। केंद्रीय क्षेत्र की योजनाओं के लिए अगामी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 16.29 लाख करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं, जबकि चालू वित्‍त वर्ष 2024-25 के लिए यह राशि 15.13 लाख करोड़ रुपये हैं।

    बजट दस्तावेज बताते हैं कि परिवहन विभाग का बजट सबसे बड़ा है। रक्षा बजट दूसरे नंबर पर है। इन दोनों विभागों के बाद सबसे ज्यादा राशि सरकार सब्सिडी देने पर खर्च करती है। इसके बाद पेंशन, ग्रामीण विकास, गृह मंत्रालय, टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी विकास, आईटी एंड टेलीकॉम, ऊर्जा, वाणिज्य एवं उद्योग, वित्त, समाज कल्याण, साइंटिफिक डिपार्टमेंट्स, विदेश विभाग, पूर्वोत्तर के विकास और अन्य मद में खर्च किया जाता है।

    9 विभागों का बजट 1.29 लाख करोड़ से 5.49 करोड़ रुपये के बीच
    अगर पूरे बजट पर गौर करेंगे, तो 9 विभागों का बजट एक लाख करोड़ रुपये से अधिक है। इन विभागों का बजट 1,28,650 करोड़ रुपये से 5,48,649 करोड़ रुपये तक है। वहीं, 10 विभाग ऐसे भी हैं, जिनका बजट 1 लाख करोड़ रुपये से कम है। इन विभागों का बजट 5,915 करोड़ रुपये से 98,311 करोड़ रुपये के बीच है। इन 10 में से 9 विभागों के बजट के दोगुना से भी ज्यादा सरकार को ब्याज का भुगतान करना पड़ता है।

    वित्त वर्ष 2025-26 के लिए व्यय के बजट अनुमानों में कई कारणों से वृद्धि हुई है, जिनमें बाजार लोन, राजकोषीय बिल, बाहरी ऋण, लघु बचत और भविष्य निधि पर ब्याज के भुगतान में वृद्धि शामिल हैं। इसके अलावा केंद्रीय बजट 2025-26 में पूंजीगत व्यय सहित सशस्त्र बलों की अधिक आवश्‍यकताओं और रोजगार सृजन योजना के लिए अधिक प्रावधान शामिल हैं।

    वित्‍त मंत्री ने अगले वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कुल पूंजीगत व्यय 11.22 लाख करोड़ रुपये और प्रभावी पूंजीगत व्यय 15.48 लाख करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा है। राज्यों को हस्तांतरित किए जा रहे कुल संसाधन 2025-26 के केंद्रीय बजट में 25,01,284 करोड़ रुपये किए हैं, जो कि वित्‍त वर्ष 2023-24 के वास्तविक आंकड़ों से 4,91,668 करोड़ रुपये अधिक है। इसमें राज्यों के हिस्से का हस्तांतरण, अनुदान एवं ऋण और केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत जारी राशि शामिल हैं। इस तरह यदि सार्वजनिक उद्यमों के संसाधनों को शामिल किया जाए, तो बजट में कुल व्यय 54.97 लाख करोड़ रुपये हो जाता है।

    केंद्रीय बजट 2025-26 अनुमान

    -उधारियों के अलावा कुल प्राप्तियां और कुल व्‍यय क्रमश: 34.96 लाख करोड़ रुपये तथा 50.65 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

    -निवल कर प्राप्तियां `28.37 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

    -राजकोषीय घाटा जीडीपी का 4.4 फीसदी रहने का अनुमान है।

    -सकल बाजार उधारियां 14.82 लाख करोड़ रहने का अनुमान है।

    वित्त वर्ष 2025-26 में कैपेक्स व्यय 11.21 लाख करोड़ रुपये (जीडीपी का 3.1 फीसदी) रहने का अनुमान है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमध्यम वर्ग को मामूली राहत, बाकी बजट में कुछ नहींः कांग्रेस
    Next Article केंद्रीय बजट से बचत, निवेश, उपभोग और आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा : प्रधानमंत्री
    shivam kumar

      Related Posts

      यूपी में JPNIC को निजी हाथों में सौंपने पर सियासी घमासान, अखिलेश यादव और बीजेपी आमने-सामने

      August 31, 2026

      भारतीय नौसेना में शामिल हुआ INS निपुण, 1,000 मीटर गहराई तक रेस्क्यू करने में सक्षम

      August 31, 2026

      उत्तराखंड शुद्धिकरण विवाद: राहुल गांधी पर एफआईआर, हल्द्वानी घटना पर गरमाई सियासत

      August 31, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पलामू में भीख मांगने वाले बच्चों के पेट पर मिले चीरे के निशान, अंग तस्करी की आशंका से हड़कंप
      • यूपी में JPNIC को निजी हाथों में सौंपने पर सियासी घमासान, अखिलेश यादव और बीजेपी आमने-सामने
      • अमेरिका का ईरान के लारक द्वीप पर एयरस्ट्राइक, पश्चिम एशिया में भड़का तनाव
      • भारतीय नौसेना में शामिल हुआ INS निपुण, 1,000 मीटर गहराई तक रेस्क्यू करने में सक्षम
      • उत्तराखंड शुद्धिकरण विवाद: राहुल गांधी पर एफआईआर, हल्द्वानी घटना पर गरमाई सियासत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version