Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग को यातायात के लिए खोला गया, भारी बर्फबारी की वजह से था बंद
    राज्य

    श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग को यातायात के लिए खोला गया, भारी बर्फबारी की वजह से था बंद

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 10, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी की वजह से करीब एक हफ्ते से बंद श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को रविवार को यातायात के लिए खोल दिया गया. हालांकि, श्रीनगर और घाटी के कुछ इलाकों में ताजा हिमपात हुआ है. अधिकारियों ने बताया कि 260 किलोमीटर लंबा यह राजमार्ग कश्मीर को पूरे देश से साल भर जोड़े रखने का एक मात्र मार्ग है जिसे रविवार की सुबह यातायात के लिए खोल दिया गया.

    इस राजमार्ग से गुजरने की दी गई अनुमति:
    उन्होंने बताया, हालांकि, जम्मू से श्रीनगर की ओर जाने वाले यातायात को ही फिलहाल इस राजमार्ग से गुजरने की अनुमति दी गई है. उल्लेखनीय है कि भारी बर्फबारी की वजह से सड़क पर बर्फ जमा होने और भूस्खलन की वजह से तीन जनवरी को इस रास्ते को बंद कर दिया गया था. राजमार्ग बंद होने की वजह से कई वाहन पांच दिनों तक फंसे रहे. राजमार्ग को शुक्रवार को साफ किया गया था लेकिन शनिवार को केवल फंसे हुए वाहनों को निकलने की अनुमति दी गई.

    बर्फबारी की वजह से हवाई अड्डे पर उड़ाने प्रभावित:
    अधिकारियों ने बताया कि मौसम में सुधार आने से सड़क की स्थिति भी बेहतर हुई जिसकी वजह से आज सुबह नए सिरे से वाहनों की आवाजाही की अनुमति दी गई. उन्होंने बताया कि घाटी को जम्मू से जोड़ने वाले वैकल्पिक मार्ग मुगल रोड जो शोपियां-राजौरी से गुजरता है , वह भी इलाके में भारी बर्फबारी की वजह से यातायात के लिए बंद हैं. उन्होंने बताया कि श्रीनगर सहित घाटी के कई इलाकों में रविवार सुबह भी बर्फबारी हुई जिसकी वजह से हवाई अड्डे पर उड़ाने प्रभावित हुईं.

    भारी बर्फबारी और शनिवार को हल्का हिमपात:
    अधिकारियों ने बताया कि सप्ताह के शुरुआत में भारी बर्फबारी और शनिवार को हल्का हिमपात होने के बाद रविवार सुबह भी श्रीनगर और घाटी के कुछ इलाकों में बर्फ गिरी. उन्होंने बताया कि रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक एक इंच तक बर्फ गिर चुकी थी. उन्होंने बताया कि कुछ अन्य इलाकों में, खासतौर पर दक्षिण कश्मीर में सुबह बर्फबारी हुई लेकिन कुछ देर बाद हिमपात बंद हो गया. अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कश्मीर के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में ताजा बर्फबारी की सूचना नहीं है.

    मौसम में सुधार आने की उम्मीद:
    मौसम विभाग के कार्यालय ने जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में शनिवार को हल्की बारिश या बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया था लेकिन रविवार के लिए ऐसा कोई पूर्वानुमान नहीं है. मौसम विभाग ने रविवार दोपहर के बाद मौसम में सुधार आने की उम्मीद जताई है. मौसम कार्यालय ने बताया कि 14 जनवरी तक अब भारी बर्फबारी की संभावना नहीं है और मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा. अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में बर्फबारी और कम दृश्यता की वजह से श्रीनगर हवाई अड्डे पर सुबह उड़ानों में देरी हुई

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article26 जनवरी के लिए किसानों ने तैयार की बड़ी रणनीति, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर भी रहेगी नजर
    Next Article अखिलेश यादव का हमला, बोले- किसानों की मांगें माने बीजेपी सरकार
    shivam kumar

      Related Posts

      असम में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 लोगों की मौत, कई घायल

      November 13, 2026

      महाराष्ट्र में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत

      November 9, 2026

      सरहद पर कैसे मनाते हैं जवान दिवाली? जीरो लाइन पर दीये जलाकर देश की सुरक्षा का दिया भरोसा

      November 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान की हलक में हाथ डालकर भारत ने जीता अंडर-19 एशिया कप
      • भूषण बाड़ा मामले में बंधु तिर्की का भाजपा पर पलटवार, बोले- ‘भाजपा जज बनने की कोशिश न करे’
      • दिल्ली के भारत मंडपम में सजा झारखंड का हुनर, सीएम हेमंत सोरेन ने किया पवेलियन का उद्घाटन
      • रांची के कोकर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त शाहरुख गिरफ्तार
      • खरना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठव्रतियों को दी शुभकामनाएं, तप और समर्पण को किया नमन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version