Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»युवा सपनों का सौदा नहीं होने देंगे : सुदेश कुमार महतो
    झारखंड

    युवा सपनों का सौदा नहीं होने देंगे : सुदेश कुमार महतो

    adminBy adminMay 22, 2024Updated:May 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -फुसरो और कतरास में सुदेश महतो ने की पदयात्रा, उमड़ी भीड़
    रांची। जेएमएम-कांग्रेस की सरकार ने झारखंड में साढ़े चार साल के कार्यकाल में सिर्फ नीतियों पर राजनीति की है। इससे युवा वर्ग के सपने कुचले गये हैं। युवा सपनों का सौदा नहीं होने देंगे। झारखंड का सौदा करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। ध्वस्त कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार ही इस सरकार की पहचान है। इन्होंने झारखंड की अस्मिता और छवि को धूमिल किया है। यह सरकार स्थानीय, नियोजन और विस्थापन नीति बनाने में विफल रही है।

    उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत फुसरो और कतरास में आयोजित पदयात्रा के दौरान कही। पदयात्रा में पार्टी के कई पदाधिकारी समेत हजारों की संख्या में क्षेत्र की जनता शामिल हुई। उन्होंने कहा कि आज इस पदयात्रा में लोगों का जो अपार जनसमर्थन मिला है वो गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से हमारे प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी के अभूतपूर्व जीत की गवाही दे रहा है। गिरिडीह की जनता का यह प्यार, स्नेह और आशीर्वाद हमारी ताकत है। जनता के सहयोग और कार्यकर्ताओं के परिश्रम का सुखद परिणाम राज्य की सभी 14 सीटों पर एनडीए की जीत के साथ देखने को मिलेगा। सुदेश महतो ने कहा कि कांग्रेस देश के युवाओं को 30 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा कर रही है। झारखंड में सत्ता में आने से पहले इन्होंने यहां के बेरोजगार युवाओं को हर वर्ष पांच लाख नौकरियां देने की बात कही थी, आज साढ़े चार साल के बाद भी यह आंकड़ा दस हजार नौकरियों तक भी नहीं पहुंच पाया है। इनकी मंशा केवल जनता को दिग्भ्रमित कर उनका मत हासिल करना है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने नेतृत्व में वैश्विक पटल पर देश का नाम रोशन किया है। मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने पूरे देश को विकास की गारंटी दी है। इसी गारंटी के साथ 2047 तक विकसित भारत के अपने संकल्प को हम सभी मिलकर पूरा करेंगे। यह चुनाव देश के प्रधानमंत्री का चुनाव है। एक तरफ मोदी जी का करिश्माई चेहरा है तो दूसरी ओर कोई चेहरा ही नहीं। उनके न पास न नेता है न ही देश को आगे ले जाने के लिए कोई नीति।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article400 पार के आंकड़े के नजदीक पहुंच चुकी है भाजपा : हिमंता विस्वा सरमा
    Next Article वोट का अपमान कर खुद अपमानित हुए हैं जयंत सिन्हा
    admin

      Related Posts

      रांची के अपार्टमेंट में छिपा था अपराधी, देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार; तीन थानों में पहले से दर्ज हैं मामले

      November 1, 2026

      इंस्पेक्टर राजेश टुडू ने संभाली गम्हरिया थाना प्रभारी की कमान, महिला सुरक्षा होगी प्राथमिकता

      November 1, 2026

      पलामू में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, ऑटो चालक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

      November 1, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली, राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने SIR पर उठाए सवाल
      • रांची से 80 लाख की विदेशी शराब लदा ट्रक गायब, जांच में जुटी पुलिस
      • रांची के अपार्टमेंट में छिपा था अपराधी, देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार; तीन थानों में पहले से दर्ज हैं मामले
      • इंस्पेक्टर राजेश टुडू ने संभाली गम्हरिया थाना प्रभारी की कमान, महिला सुरक्षा होगी प्राथमिकता
      • पलामू में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, ऑटो चालक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version