Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»सूर्य ने तरेड़ी आंखें, आसमान से बरस रहा आग का गोला, हीटवेव का असर बरकरार, कमजोर हुआ मानसून
    झारखंड

    सूर्य ने तरेड़ी आंखें, आसमान से बरस रहा आग का गोला, हीटवेव का असर बरकरार, कमजोर हुआ मानसून

    shivam kumarBy shivam kumarJune 13, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। गुरुवार को सुबह से सूरज ने आंखें तरेड़नी शुरू कर दीं। इसका नतीजा हुआ कि आसमान से आग का गोला बरसने लगा। पूरे दिन लोग गर्मी से बेहाल रहे। सूरज आसमान में अपना रौद्र रूप दिखाता रहा। गर्मी से बच्चे, बूढ़े और जवान परेशान रहे। पंखे और कूलर भी फेल दिखायी दिये। झारखंड के 18 जिलों में हीट वेव की स्थिति है। पलामू, चतरा, गढ़वा में पारा 45 के पार है। लोगों को मानसून का इंतजार है। वहीं अब मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जानकारी दी गयी है कि इस बार राज्य में मानसून की फुहारें देर से बरसेंगी। पहले जहां अनुमान था कि मानसून 15 जून तक राज्य में प्रवेश करेगा, वहीं अब इसके 20 जून तक प्रवेश की बात कही जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बना था, जो कमजोर पड़ गया। लो प्रेशर के कमजोर होने से मानसून की गति पर असर पड़ा है। इससे मानसून की गति धीमी हो गयी है। मानसून का प्रवेश झारखंड में 20 जून तक होने की संभावना जतायी जा रही है। ऐसे में लोगों को 20 जून तक गर्मी और उमस का कहर झेलना होगा।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 16 जून तक पूरे राज्य में गर्मी की विषम स्थिति बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज, चतरा, गढ़वा का दर्ज किया गया। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन और आंधी के साथ हल्की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 10.2 मिमी दुमका के हरिपुर में रिकार्ड की गयी। राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्से में कुछ जगहों पर हीटवेव का सर्वाधिक असर देखने को मिला।

    डॉक्टर की सलाह, बरतें सावधानी
    डिहाइड्रेशन-अत्यधिक गर्मी में शरीर से पसीने के रूप में अधिक तरल पदार्थ निकल जाते हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इससे थकान, सिरदर्द, चक्कर आना और मुंह सूखना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
    हीट क्रैंप- पसीने के साथ खो जाने वाले इलेक्ट्रोलाइट्स के असंतुलन के कारण मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन हो सकती है।
    गर्मी की वजह से थकान- लंबे समय तक धूप में रहने या गर्म वातावरण में काम करने से शरीर का तापमान बढ़ सकता है, जिससे कमजोरी, अत्यधिक पसीना आना, मतली और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
    हीटस्ट्रोक- यह लू से संबंधित सबसे गंभीर स्थिति है। इसमें शरीर का तापमान बहुत तेजी से बढ़ जाता है और उसे नियंत्रित करने में शरीर विफल हो जाता है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, बेहोशी, दौरे और कभी-कभी मृत्यु भी शामिल हो सकती है।
    हार्ट से जुड़ी समस्याएं- बहुत ज्यादा देर तक धूप और गर्मी में रहने या हीटवेव की चपेट में आने के कारण हार्ट से जुड़ी समस्याओं का खतरा रहता है।

    रहें अलर्ट
    पानी पीते रहें- दिन भर में पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें। भले ही आपको प्यास न लगे। पानी, छाछ, फलों का रस, नारियल पानी आदि का सेवन करें। शराब और कैफीनयुक्त पेय पदार्थों से बचें, क्योंकि ये शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं।
    धूप से बचें- सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच जब धूप सबसे तेज होती है, तब सीधे धूप में निकलने से बचें। अगर आपको बाहर निकलना ही पड़े, तो छाते, टोपी या कपड़े से सिर और चेहरे को ढक लें।
    हल्के और ढीले कपड़े पहनें-गहरे रंगों के बजाय हल्के रंग के सूती और ढीले कपड़े पहनें। इससे पसीना जल्दी सूख जायेगा और शरीर को ठंडक महसूस होगी।
    घर को ठंडा रखें- घर के पर्दे या खिड़कियों को बंद कर दें, ताकि धूप अंदर न आ पाये।
    नहाते रहें- ठंडे पानी से नहाना या ठंडे तौलिये से शरीर को पोंछना शरीर के तापमान को कम करने में मदद करता है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजल संकट पर बोली भाजपा- दिल्ली सरकार की पानी माफिया के साथ सांठगांठ
    Next Article शुक्रवार से हजारीबाग में स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप
    shivam kumar

      Related Posts

      निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआइ ने दर्ज की एफआइआर, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा नामजद आरोपी

      November 16, 2026

      रांची में डॉक्टरों के प्रचार पर प्रशासन का शिकंजा: होर्डिंग-पोस्टर में खुद की फोटो लगाने वाले चिकित्सकों पर होगी सख्त कार्रवाई

      November 16, 2026

      जमशेदपुर के रोहित सिंह की निवारक हिरासत को हाईकोर्ट ने ठहराया वैध, रिहाई की याचिका खारिज

      November 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS और 4 PCS अधिकारियों का तबादला, छह जिलों के DM बदले
      • निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआइ ने दर्ज की एफआइआर, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा नामजद आरोपी
      • जय शाह फिर बने क्रिकेट के बॉस: आईसीसी (ICC) के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चेयरमैन चुने गए
      • पश्चिम एशिया संकट पर अमेरिका सख्त: विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान की ‘विस्तारवादी सोच’ को ठहराया जिम्मेदार
      • संयुक्त राष्ट्र में भारत का कड़ा रुख: मौत की सजा पर ग्लोबल रोक लगाने वाले UNGA प्रस्ताव के खिलाफ किया मतदान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version