रांची। राजधानी रांची में सोमवार रात से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। स्वर्णरेखा नदी में भी बारिश का असर साफ दिखाई दे रहा है। नदी इस समय उफान पर है और पानी पुल के बेहद करीब पहुंच गया है। चुटिया-नामकुम के बीच स्थित पुल के नीचे अब महज एक फीट के आसपास जगह बची होने की बात सामने आ रही है।

पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए जलस्तर बढ़ने के साथ स्थानीय लोगों की चिंता भी बढ़ गई है। यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा और नदी का जलस्तर और ऊपर गया, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

इस साल पहली बार दिखा ऐसा उफान

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस साल पहली बार स्वर्णरेखा नदी में इतने बड़े पैमाने पर पानी का बहाव देखने को मिल रहा है। सोमवार रात से लगातार हुई बारिश के बाद नदी का जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ा और देखते ही देखते पानी उफान के करीब पहुंच गया।

नदी के तेज बहाव और पुल के नीचे घटती दूरी को संभावित खतरे का संकेत माना जा रहा है। वहीं, पुल पहले से ही जर्जर हालत में है, जिसके कारण स्थानीय लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

लगातार बारिश से बढ़ सकती है परेशानी

यदि बारिश का सिलसिला आगे भी जारी रहता है और स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर और बढ़ता है, तो चुटिया-नामकुम पुल के लिए खतरा बढ़ सकता है। स्थानीय लोगों ने जर्जर पुल और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन से स्थिति पर नजर रखने और आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version