साढ़े चार महीने से चल रही कोरोना के खिलाफ लड़ाई ने झारखंड को बुरी तरह प्रभावित किया है। इसके बावजूद जनजीवन चल रहा है और कुछ योद्धाओं के कारण कोरोना के खिलाफ लड़ाई में झारखंड को अब तक यदि जीत हासिल नहीं हुई है, तो वह हार भी नहीं रहा है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि बिना किसी विश्वस्तरीय स्वास्थ्य मशीनरी के झारखंड कोरोना महामारी के खिलाफ जंग लड़ रहा है।