Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»शिक्षक नियुक्ति : शिक्षकों की 840 में 597 सीटें रह गयीं खाली, आरक्षित सीटों में तीन ही पास
    Breaking News

    शिक्षक नियुक्ति : शिक्षकों की 840 में 597 सीटें रह गयीं खाली, आरक्षित सीटों में तीन ही पास

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 22, 2018Updated:August 22, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने मंगलवार को स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक (पीजीटी) प्रतियोगिता परीक्षा के गणित, भाैतिकी और रसायन शास्त्र विषय का रिजल्ट जारी किया. इसमें कुल 840 पदों के विरुद्ध 243 अभ्यर्थियों का ही चयन हो पाया. लगभग 70 फीसदी पद रह रिक्त रह गये.
    प्रत्येक विषय में 280-280 पद पर नियुक्ति के लिए परीक्षा ली गयी थी. इसमें 50 फीसदी पद हाइस्कूल में कार्यरत शिक्षकों के लिए आरक्षित था. सबसे अधिक पद भौतिक विषय में रिक्त रहा. भौतिकी के लिए 280 में से 140 पदों पर सीधी नियुक्ति व 140 पदों पर हाइस्कूल में कार्यरत शिक्षकों की प्लस टू विद्यालय में नियुक्ति के लिए परीक्षा ली गयी थी.

    सीधी नियुक्ति के सामान्य वर्ग के 62 अभ्यर्थी चयनित हुए, जबकि आठ पद खाली रह गये. आरक्षित कैटेगरी एससी, एसटी, बीसी-वन, बीसी-टू व क्षैतिज आरक्षण महिला व दिव्यांग कोटि के 70 पद रिक्त रह गये. एक भी अभ्यर्थी न्यूनतम अहर्तांक प्राप्त नहीं कर सका. इतना ही नहीं हाइस्कूल में सर्विस करनेवाले शिक्षकों के लिए आरक्षित 140 पद खाली रह गये.  हाइस्कूल शिक्षक के लिए आरक्षित एक भी पद पर भौतिकी के शिक्षक पास नहीं हो सके. रसायन शास्त्र में सीधी भर्ती के तहत सामान्य कोटि में 68 अभ्यर्थी चयनित किये गये हैं. दो पद खाली रह गये हैं. आरक्षित कोटि में 24 अभ्यर्थी चयनित हुए, जबकि 46 पद खाली रह गये.
    सर्विस कोटि में हाइस्कूल के सिर्फ दो शिक्षक चयनित हो पाये. 138 पद खाली रह गये. गणित विषय में सीधी भर्ती के सामान्य कोटि में सभी 70 पद पर अभ्यर्थी मिल गये. आरक्षित कोटि में 16 अभ्यर्थियों का ही चयन हो पाया. इस कोटि के 54 पद खाली रह गये. वहीं सर्विस कोटि में हाइस्कूल का सिर्फ एक शिक्षक सफल हो पाया. 139 पद खाली रह गये हैं. सीधी नियुक्ति के 140 पद में से 70 पद अनारक्षित व 70 पद आरक्षित था.

    हाइस्कूल के शिक्षक भी प्लस टू की परीक्षा में नहीं कर सके पास, 420 में 417 रिक्त

    भौतिकी में आरक्षित सभी 140 सीटें रह गयी खाली

    प्लस टू शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में हाइस्कूल में कार्यरत शिक्षकों के लिए 50 फीसदी पद आरक्षित किया गया है. तीन विषय के 840 में से 420 पद राज्य के हाइस्कूल में कार्यरत शिक्षकों के लिए आरक्षित किया गया था. इसमें मात्र तीन शिक्षक ही पास हो सके. भौतिकी में हाइस्कूल शिक्षक के लिए आरक्षित सभी 140 पद रिक्त रह गये. वहीं रसायन में मात्र दो तो गणित में मात्र एक शिक्षक ही परीक्षा पास कर सका.

    50 एवं 45 फीसदी था क्वालिफाइंग मार्क्स : प्लस टू शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में सामान्य व ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स 50 फीसदी व एससी-एसटी के लिए 45 फीसदी अंक निर्धारित किया गया था.

    सीधी नियुक्ति में विषयवार

    सफल अभ्यर्थी
    विषय सीट अनारक्षित आरक्षित
    भौतिकी 140 62 00
    रसायन 140 68 24
    गणित 140 70 16
    हाइस्कूल शिक्षक के लिए आरक्षित पद पर चयनित
    विषय सीट चयन
    भौतिकी 140 00
    रसायन 140 02
    गणित 140 01

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिम्स की तर्ज पर प्रबंधन और इलाज की हो अलग व्यवस्था
    Next Article ट्रक पार करते समय पुल धंसकर गिरा नीचे
    azad sipahi

      Related Posts

      विधायक-थाना प्रभारी विवाद में बढ़ा तनाव, अल्टीमेटम खत्म; आंदोलन की तैयारी में पुलिस एसोसिएशन

      August 31, 2026

      आदिवासी महाजुटान रैली पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- कांग्रेस ने हमेशा किया छल

      August 31, 2026

      वोटर लिस्ट में युवाओं को जोड़ने की कवायद तेज, घर-घर पहुंचेंगे BLO

      August 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • यूपी में JPNIC को निजी हाथों में सौंपने पर सियासी घमासान, अखिलेश यादव और बीजेपी आमने-सामने
      • अमेरिका का ईरान के लारक द्वीप पर एयरस्ट्राइक, पश्चिम एशिया में भड़का तनाव
      • भारतीय नौसेना में शामिल हुआ INS निपुण, 1,000 मीटर गहराई तक रेस्क्यू करने में सक्षम
      • उत्तराखंड शुद्धिकरण विवाद: राहुल गांधी पर एफआईआर, हल्द्वानी घटना पर गरमाई सियासत
      • टोरंटो में मोहन भागवत का बड़ा बयान- भारत ‘महाशक्ति’ नहीं, बल्कि ‘विश्वगुरु’ है
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version