Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राजस्थान: सरिये-डंडे से ताबड़तोड़ वार कर युवक की हत्या के बाद जयपुर के परकोटे में तनाव
    देश

    राजस्थान: सरिये-डंडे से ताबड़तोड़ वार कर युवक की हत्या के बाद जयपुर के परकोटे में तनाव

    adminBy adminSeptember 30, 2023Updated:September 30, 2023No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। राजस्थान में जयपुर के सुभाष चौक इलाके के गंगापोल में शुक्रवार देर रात बाइक सवार एक युवक की हत्या के बाद से तनाव के हालात बन गए हैं। प्रशासन ने भारी पुलिस फोर्स के साथ एसटीएफ की टुकड़ी को भी तैनात किया है। हत्या से आक्रोशित लोगों ने आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर परकोटा क्षेत्र में बड़ी चौपड़ से रामगंज चौपड़ तक ट्रैफिक जाम किया। इलाके में तनाव को देखते हुए शनिवार सुबह पुलिस कमिश्नर, एडिशनल पुलिस कमिश्नर, डीसीपी, एडीसीपी समेत अन्य पुलिस अफसर सुभाष चौक इलाके में तैनात रहे। किशनपोल विधायक अमीन कागजी और आदर्श नगर विधायक रफीक खान भी क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए मौके पर पहुंचे। प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

    पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने बताया कि सुभाष चौक थाना इलाके में फूटा खुर्रा रामगंज के रहने वाले इकबाल (18) पुत्र अब्दुल मजीज की हत्या हुई है। शुक्रवार देर पौने ग्यारह बजे जयसिंह पुरा खोर से इकबाल बाइक लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान गंगापोल में रावलजी का बाग में उसकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। इस बात को लेकर दोनों युवकों में गाली-गलौज हो गई। इस दौरान वहां खड़े बुजुर्ग ने दोनों को गाली-गलौज करने से मना किया। इसको लेकर इकबाल की वहां खड़े लोगों से भी कहासुनी हो गई और उन्होंने इकबाल को डंडे-सरिये से पीटना शुरू कर दिया। पैर-सिर पर ताबड़तोड़ वार से इकबाल लहूलुहान हो गया। इस दौरान दूसरा घायल युवक वहां से भाग निकला। झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में इकबाल को सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को सवाई मानसिंह अस्पताल की में मुर्दाघर में रखवाया दिया गया है। जहां मृतक इकबाल का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है।

    युवक की हत्या के बाद रामगंज और परकोटे के अन्य बाजारों में तनाव के हालात हो गए। माहौल खराब नहीं हो, इसलिए कई थानों के पुलिस जाब्ते के साथ ही पुलिस लाइन का जाब्ता और एसटीएफ की टीमें लगी हुई हैं। साथ ही एडिशनल पुलिस कमिश्नर, डीसीपी, एडीसीपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी सुभाष चौक इलाके में तैनात है। काफी समझाइश के बाद भीड़ को काबू किया जा सका। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। शनिवार सुबह समुदाय विशेष के लोगों ने रामगंज के मुख्य बाजार में जाम लगा दिया। बताया जा रहा है कि कुछ दुकानें भी बंद करवाई गईं। बाद में पुलिस ने गुस्साए लोगों से समझाइश कर जाम खुलवा दिया है। साथ ही इस मामले में पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की है।

    इस पूरे मामले में गहलोत सरकार ने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। इसके अलावा संविदा पर नौकरी और डेयरी बूथ देने का भी ऐलान किया गया है। विधायक अमीन कागजी ने बताया सरकार से आश्वासन मिला है कि आरोपितों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। सीएम अशोक गहलोत ने जनता से शांति की अपील की है।

    माहौल खराब करने वालों पर पूरी नजर

    डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से इस पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है। माहौल खराब करने वालों पर पूरी नजर है और पुलिस ड्रोन कैमरे उड़ाकर भीड़ में माहौल खराब करने वालों को सर्च कर रही है। हालांकि अब हालात पर काबू पा लिया गया है और मौके पर पुलिस अधिकारी मौजूद हैं।

    रामगंज और आसपस के क्षेत्र में कर्फ्यू लगने की अफवाह

    इस बीच सोशल मीडिया पर अलग अलग मैसेज किए जा रहे हैं, जिससे पैनिक कम होने की जगह बढ़ रहा है। सोशल मीडिया पर रामगंज और आसपास के क्षेत्र में कर्फ्यू लग जाने के मैसेज चल रहे हैं, जबकि कोई कर्फ्यू नहीं लगा हुआ है। पूरा बाजार खुला है। बस बाजार में भीड़ होने के कारण पुलिस ने आसपास के अन्य रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया है।

    इस दौरान कई स्कूलों से अभिभावकों को मैसेज मिले कि वह अपने बच्चों को लेने के लिए खुद आएं। स्कूल बस या ऑटो में बच्चों को नहीं भेजा जाएगा। परकोटे के आसपास दो दर्जन से भी ज्यादा बड़े स्कूल हैं, जिनमें क्षेत्र में रहने वाले बच्चे पढ़ते हैं।

    पुलिस ने नौ लोगों को किया गिरफ्तार

    जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोसफ ने बताया कि इकबाल की हत्या के मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पन्द्रह लोगों को पुलिस ने नामजद किया है। जल्दी ही उनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी। साथ ही पूरे इलाके में शांति है।

    गुस्साए लोगों ने रामगंज बाजार में लगाया जाम

    पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि झगड़े में इकबाल की मौत का पता चलने पर लोगों ने एसएमएस हॉस्पिटल में भी हंगामा किया गया। पुलिस ने आरोपितों को पकड़ने के लिए देर रात कई स्थानों पर दबिश दी है। इकबाल की हत्या में शामिल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। हिरासत में संदिग्धों से पूछताछ के साथ शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। युवक की हत्या से गुस्साए लोगों ने रामगंज बाजार में शनिवार सुबह जाम लगा दिया। मौके पर मौजूद पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाया। उनकी मांगों को लेकर भी चर्चा की गई। करीब तीन घंटे की समझाइश के बाद लोगों ने यातायात बहाल कर दिया और बाजार भी खुल गया।

    घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की ली सीडीआर

    सुभाष चौक थानाधिकारी सुरेश सिंह खटीक ने बताया कि कॉलोनी में हो रही मारपीट के बारे में कॉलोनी के ही किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उधर इकबाल पक्ष के लोग व समाज विशेष के लोग जुटने लगे। हालात यह हो गए कि सुभाष चौक थाने के बाहर भी काफी भीड़ हो गई। थाने के घेराव की सूचना पाकर डीसीपी नॉर्थ, एडिशनल कमिश्नर, रामगंज थाने, माणक चौक थाने, ब्रह्मपुरी थाना और लाइन से भी जाब्ता मौके पर पहुंचा। साथ ही एसटीएफ की भी एक छोटी टुकड़ी को बुलाया गया। इस घटना के बाद रावल जी का बाग, गंगापोल और आसपास के इलाके में भारी पुलिस बंदोबस्त है। जिन घरों के बाहर निजी सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे, उनकी सीडीआर ले ली गई है, ताकि किसी तरह के कोई वीडियो या फुटेज वायरल नहीं हों। गंगापोल और आसपास का इलाका हिंदू-मुस्लिम बहुल इलाका है। दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में निवास करते हैं। इस कारण जाब्ता तैनात किया गया है। इस पूरी घटना में कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। जिस घर के बाहर झगड़ा और मारपीट हुई है, वहां आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। दोनों पक्षों में किसी तरह की रंजिश नहीं थी। इसके बावजूद गंभीर मारपीट की गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजमशेदपुर में फर्जी आयकर अधिकारी बन छापेमारी कर लूटने वाले चार अपराधी गिरफ्तार
    Next Article जमशेदपुर में डेंगू से तीन छात्रों की मौत के बाद एडवाइजरी जारी
    admin

      Related Posts

      योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

      November 20, 2026

      झारखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष भीम कुमार बने AICC सचिव, उत्तराखंड के सह-प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी

      November 20, 2026

      CBI की पंचकूला में बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रिश्वत लेते CGST का सुपरिंटेंडेंट गिरफ्तार; मांगे थे 50 लाख

      November 19, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ‘चाचा के लिए दरवाजा खुला है’: गोपालगंज दौरे पर रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को दिया RJD साथ आने का न्योता
      • गोपालगंज पहुंचे लालू प्रसाद यादव, बरगछिया में पारिवारिक कार्यक्रम में हुए शामिल
      • निशांत कुमार को पीछे धकेलने पर SSG की सफाई, माना- सुरक्षा प्रोटोकॉल के दौरान हुई मानवीय भूल
      • नीतीश सेतु के लोकार्पण से पहले नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट चौधरी, 21 नवंबर को बिहार आएंगे पीएम मोदी
      • योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version