आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। झारखंड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि मणिपुर में आदिवासियों और गैर आदिवासियों के बीच जारी हिंसा को नियंत्रित करना केंद्र सरकार की बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि, वे ना केवल मणिपुर बल्कि सम्पूर्ण पूर्वोत्तर •ाारत में आदिवासियों के साथ ही स•ाी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। तिर्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि हिंसा की ताजा घटनाएं इस बात के प्रति आशंका उत्पन्न करती हैं कि कहीं फिर से पूर्वोत्तर को दंगे और सांप्रदायिक उन्माद की चपेट में डालने की साजिश तो नहीं की जा रही है। तिर्की ने कहा कि सोशल मीडिया पर मणिपुर की जैसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, वह बहुत अधिक चिंताजनक और निराश करनेवाली है। सैकड़ों-हजारों वर्षों से बसे आदिवासियों के घरों को न केवल तोड़ा जा रहा है,बल्कि उनकी दुकानों को •ाी जलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के एक निर्णय के बाद स्थानीय आदिवासियों और मेतई समुदाय के बीच हिंसा •ाड़की है, जो सीधे-सीधे मणिपुर सरकार की असफलता है। तिर्की ने कहा कि जैसी परिस्थिति उत्पन्न हुई है वह बेहद अफसोस जनक है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



