आजाद सिपाही संवाददाता
लोहरदगा। जिला परिषद परिसर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोहरदगा एवं गुमला जिले की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बैठक में जो कमियां पाई गई हैं उन्हें ठीक करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है। समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ कामों को पूरा करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि काम नहीं होने पर जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। अफसरों को कह दिया गया है। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम अभी चला था। इसमें भी काफी काम हुआ है। इसकी समीक्षा की गयी। कई जगह बेहतर काम हुआ है लेकिन कुछ जगह उदासीनता ही पाई गयी है, जिसे सुधार करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक को लेकर राज्य और दोनों जिलों के आला अधिकारी सुबह से ही पहुंचने लगे थे। सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त किया गया था। इस मौके पर राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता , राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहु, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा सहित सभी विभागों के सचिव मौजूद थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



