आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। बिहार सरकार में भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी को जनता दल, यूनाईटेड, झारखंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में पार्टी महासचिव और विधान पार्षद आफाक अहमद खान ने लेटर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (नेता, संसदीय दल) ने तत्काल प्रभाव से इस संबंध में आदेश जारी किया है। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार (बिहार सरकार) की जगह अब अशोक चौधरी झारखंड के प्रभारी नियुक्त किये गये हैं। श्रवण कुमार को अब यूपी ईकाई का प्रभारी बनाया गया है। चौधरी को झारखंड ईकाई का प्रभारी नियुक्त किये जाने पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार सहित अन्य ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि चौधरी पुराने संगठनकर्ता हैं। झारखंड में जदयू को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा। झारखंड आने पर उनका भव्य स्वागत किया जायेगा।
वहीं प्रभारी नियुक्त किये जाने पर झारखंड प्रदेश जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरु महतो सहित प्रदेश के नेताओं ने चौधरी को शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में श्रवण कुमार, भगवान सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आफताब जमील, रेणु गोपीनाथ पणिकर, आबिद अली, मनोज कुमार सिन्हा, आशा शर्मा, बैद्यनाथ पासवान, राजीव रंजन सिंह, पिंटु कुमार सिंह, रामस्वरूप यादव, अनिल कुमार सिंह, अंजली सिंह, सागर कुमार, निर्मल सिंह सहित सभी झारखंड प्रदेश जदयू के नेता मौजूद थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



