Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»खराब पड़े 153 ट्रांसफार्मर सात दिन में बदलें
    Top Story

    खराब पड़े 153 ट्रांसफार्मर सात दिन में बदलें

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 7, 2019Updated:August 7, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्य में जिन लोगों ने सार्वजनिक चापाकलों पर कब्जा कर लिया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाये। यह निर्देश मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील वर्णवाल ने मंगलवार को सूचना भवन में मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में दर्ज शिकायतों की साप्ताहिक समीक्षा के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि हजारीबाग सहित कई जिलों से बड़ी संख्या में ऐसी शिकायतें आयी हैं कि प्रभावशाली लोगों ने अपने घरों के आगे चापाकल लगवा लिये और उसके बाद उसे घर की चहारदीवारी के अंदर ले लिया। ऐसे मामलों में अगर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अभियंताओं की मिलीभगत पायी गयी, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी। ऊर्जा विभाग की समीक्षा में यह बात सामने आयी कि राज्य में 153 स्थानों पर बिजली ट्रांसफार्मर जले पड़े हैं। इस पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने निर्देश दिया कि सभी जिलों में बिजली वितरण निगम के महाप्रबंधक यह सुनिश्चित करें कि सभी जले हुए ट्रांसफार्मर सात दिन के अंदर बदल दिये जायें। उन्होंने पिछले चार महीनों के दौरान सबसे ज्यादा शिकायतों के लंबित रहने के लिए गिरिडीह और धनबाद के नोडल अफसरों को शोकॉज जारी करने का निर्देश दिया।
    बीड़ी कामगारों को आवास दें
    सरायकेला-खरसावां के बीड़ी कामगार तनुज प्रधान द्वारा बीड़ी श्रम आवास नहीं दिये जाने की शिकायत की। इस पर डॉ वर्णवाल ने सभी जिलों के नोडल अफसरों को यह निर्देश दिया कि बीड़ी कामगारों को चिह्नित कर उन्हें बीड़ी श्रम आवास योजना का लाभ देना सुनिश्चित करें।
    लैम्पस के पास आवंटन नहीं, भुगतान प्रभावित
    पूर्वी सिंहभूम के राहुल कुमार पाणिग्राही ने शिकायत दर्ज करायी है कि बहरागोड़ा लैम्पस में खाता खोला था, लेकिन मैच्युरिटी होने के बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस पर कृषि, पशुपालन विभाग द्वारा बताया गया कि आवंटन नहीं होने से भुगतान प्रभावित है। डॉ वर्णवाल ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि सभी जिलों से ऐसे मामले आ रहे हैं। अत: इसका जल्द निष्पादन करें।
    हस्ताक्षर और मुहर नहीं होने से प्रतिपूर्ति का लाभ नहीं
    बोकारो के भेंडरा स्थित मध्य विद्यालय से वर्ष 2017 में सेवानिवृत्त सदानंद प्रसाद राय ने शिकायत दर्ज करायी है कि उन्होंने वर्ष 2015 में बीएम बिड़ला ह़ॉस्पिटल कोलकाता में इलाज कराया था। इलाज में व्यय राशि के भुगतान के लिए आवश्यक कागजातों के साथ डीएसइ को आवेदन दिया था, पर चार सालों से चिकित्सा क्षतिपूर्ति नहीं मिली। डीएसइ की ओर से बताया गया कि अस्पताल के कागजातों पर हस्ताक्षर और मुहर नहीं होने के कारण भुगतान नहीं हो सका है। इस पर डॉ वर्णवाल ने मामले का निष्पादन एक से दो सप्ताह में करने के निर्देश दिया।
    संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई
    डॉ वर्णवाल ने धनबाद के लगभग 40 किसानों को फसल बर्बादी का छह सालों से मुआवजा नहीं दिये जाने की शिकायत की समीक्षा करते हुए कहा कि अगर इन किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया, तो संबंधित पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जायेगी। वहीं हजारीबाग की हेमनी देवी द्वारा उनकी जमीन का एनटीपीसी वर्कशॉप के लिए अधिग्रहण किये जाने के बाद 18 साल बाद भी मुआवजा नहीं दिये जाने की शिकायत पर नोडल अफसर ने एक सप्ताह में भुगतान कर देने की बात कही।
    शिकायतों के निष्पादन में नहीं हो देरी
    धनबाद जिले के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में पंपचालक दरबारी महतो की मृत्यु के उपरांत उनकी पत्नी मैना महताइन द्वारा पेंशन बंद कर देने की शिकायत पर डॉ वर्णवाल ने विभागीय पदाधिकारियों को महालेखाकार दफ्तर से एक सप्ताह में पेंशन स्वीकृत कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अपर सचिव रामाकांत सिंह, संयुक्त सचिव मनोहर मरांडी और पुलिस मुख्यालय में एआइजी शम्स तबरेज मौजूद थे।

    saying The Chief Secretary to the Chief Minister reviewed the complaints lodged in the mass media
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोहली-पंत की फिफ्टी से जीता भारत
    Next Article झारखंड में विपक्ष के आक्रोश और जोश पर ‘370 अटैक’
    azad sipahi desk

      Related Posts

      कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज

      November 13, 2026

      मजदूर की बेटी सरिता ने बढ़ाया जामताड़ा का मान, झारखंड अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में बनाई जगह

      November 13, 2026

      लुगुबुरु महाधर्म सम्मेलन की तैयारी तेज, ड्रोन-CCTV से होगी 24 घंटे निगरानी; 24 नवंबर को पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

      November 13, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 लोगों की मौत, कई घायल
      • कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज
      • मजदूर की बेटी सरिता ने बढ़ाया जामताड़ा का मान, झारखंड अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में बनाई जगह
      • लुगुबुरु महाधर्म सम्मेलन की तैयारी तेज, ड्रोन-CCTV से होगी 24 घंटे निगरानी; 24 नवंबर को पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
      • कैंसर की दवाओं की नई कीमतों पर रांची में छापेमारी जैसी जांच, चार अस्पतालों की फार्मेसी खंगाली
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version