Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हंगामे की भेंट चढ़ा विस का चौथा दिन
    Top Story

    हंगामे की भेंट चढ़ा विस का चौथा दिन

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 26, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का चौथा दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया। पहली पाली में विपक्ष ने स्थानीय नियोजन नीति को लेकर कार्य स्थगन का प्रस्ताव लाया था। इसे स्पीकर ने अमान्य करार दे दिया, जिसके बाद झामुमो के विधायकों ने वेल में आकर नारेबाजी शुरू कर दी। नारेबाजी के बाद स्पीकर ने सुबह 11.19 बजे कार्यवाही 11.45 तक के लिए स्थगित कर दी। दोबारा सत्र की कार्यवाही शुरू हुई तो सुखदेव भगत ने एमजीएम अस्पताल और नाले में गिरी बच्ची की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसकी बात कही, जिस पर हेमंत ने भी बात रखी। इसी में सीपी सिंह खड़े हो गये। वह कहने लगे, हमारे खड़े होते ही विपक्ष को मिर्ची लग जाती है। बस फिर क्या था। दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। सीपी सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को यह विशेषाधिकार है कि कभी भी खड़े होकर कुछ भी बोलने लगें। किसी भी शब्द का प्रयोग करें। इस पर हेमंत सोरेन ने कहा कि नगर विकास विभाग की सभी करतूतों पर हमारी नजर है। यह सुनते ही मंत्री सीपी सिंह कहने लगे कि नेता प्रतिपक्ष को सभी बातें पता है, तो उजागर क्यों नहीं करते। क्या आप कमीशन खाने के चक्कर में हैं। सीपी बोले-नेता प्रतिपक्ष सुन लीजिये, आपने बालू बेच दिया, शर्म आनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष जब नगर विकास मंत्री थे, तब एक पैसे का काम नहीं किया। नेता प्रतिपक्ष आपने मैनहर्ट में जो पैसे खाये हैं, वह सब निकलवायेंगे। इस पर हेमंत सोरेन ने कहा कि मंत्री जी फाइल लेकर मेरे साथ बैठ जायें, दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। उन्होंने कहा कि मैं नगर विकास मंत्री से उम्र में काफी छोटा हूं। शारीरिक और जुबानी क्षमता अधिक रखता हूं। मैं जवाब दे सकता हूं, लेकिन भाजपा की परिपाटी रही है कि वह बेवजह की बातें करे।
    बाप के नाम पर बेटा कलंक है: सीपी सिंह
    मंत्री सीपी सिंह ने नेता प्रतिपक्ष से कहा कि बाप के नाम पर बेटा कलंक है, श्रवण कुमार नहीं। कहा कि नेता प्रतिपक्ष भी नगर विकास मंत्री थे, एक काम भी नहीं किया। जहां-जहां भी जमीन खरीदे हैं, सबकी सच्चाई सामने लाऊंगा। जहां-जहां भी गड़बड़ी हुई है, जनता के सामने रखूंगा।
    हम सदन में गाली-गलौज नहीं कर सकते: हेमंत
    नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने मंत्री सीपी सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि आप मंत्री होकर ऐसी बात कैसे कर सकते हैं। भाजपा लोकतंत्र की आवाज को दबाने की साजिश रच रही है। कोई भी जनता से जुड़ा सवाल सदन में आने नहीं दिया जा रहा है। कहा कि ऐसा नहीं है कि हमें गाली नहीं आती, हमने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं, लेकिन हमलोग अपनी मर्यादा में रहते हैं। समय आने दीजिए।

    The fourth day of the wester
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजनीति के मैदान में नौकरशाहों की इंट्री
    Next Article कर्नाटक: 3 बागी विधायक हुए अयोग्य घोषित
    azad sipahi desk

      Related Posts

      रांची के कोकर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त शाहरुख गिरफ्तार

      November 14, 2026

      खरना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठव्रतियों को दी शुभकामनाएं, तप और समर्पण को किया नमन

      November 14, 2026

      एंबुलेंस का इंतजार करते-करते थम गई 10 साल की बिरहोर बच्ची की सांस, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

      November 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची के कोकर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त शाहरुख गिरफ्तार
      • खरना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठव्रतियों को दी शुभकामनाएं, तप और समर्पण को किया नमन
      • एंबुलेंस का इंतजार करते-करते थम गई 10 साल की बिरहोर बच्ची की सांस, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
      • महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI का बड़ा एक्शन, छह राज्यों के 33 ठिकानों पर छापेमारी
      • रांची के पूर्व डिप्टी कलेक्टर और कैशियर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, रिश्वत मामले में हुए बरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version