खरसावां में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायतों में विशेष कार्यक्रम
आजाद सिपाही संवाददाता
खरसावां। भारत सरकार की ओर से संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी से किया गया, जो कि पूरे देश में 26 जनवरी तक मनाया जायेगा। इसके अंतर्गत रविवार को खरसावां जिला की बिटापुर पंचायत और चिल्कु पंचायत में विशेष कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने नये वर्ष के कैलेंडर और अन्य जागरुकता सामग्री का वितरण किया।
मंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा उद्देश्यों को प्राप्त करने में काफी मदद करेगी, जिससे देश वर्ष 2047 तक एक विकसित देश बन सके। उन्होंने स्थानीय निवासियों से इस अभियान को सफल करने के लिए संकल्प लेने का भी आग्रह किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुसार राष्ट्र तेजी से प्रगति और समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। वह दिन दूर नहीं, जब सपने हकीकत बन जायेंगे।
मंत्री ने स्वयं सहायता समूहों, आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों की महिलाओं द्वारा लगाये गये स्टालों का दौरा किया। कार्यक्रम के समापन के बाद मंत्री द्वारा खरसावां प्रखंड के प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभुकों को नि:शुल्क गैस सिलेंडर का वितरण किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के अंतर्गत पूरे देश में मुख्यत: आम जनों के लिए स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान कार्ड, पीएम उज्ज्वला, आधार कार्ड अपडेट, पीएम स्वनिधि से संबंधित शिविर लगाया जा रहा है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



