Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»चक्रधरपुर रेल दुर्घटना के मृतक आश्रितों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार सहायता राशि देगी राज्य सरकार: स्वास्थ्य मंत्री
    Top Story

    चक्रधरपुर रेल दुर्घटना के मृतक आश्रितों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार सहायता राशि देगी राज्य सरकार: स्वास्थ्य मंत्री

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 30, 2024Updated:July 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सरायकेला। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत बड़ाबंबो-राजखरसावां रेलवे स्टेशन के बीच पोटोबेड़ा गांव के समीप हावड़ा-मुंबई रेलखंड पर मंगलवार तड़के हुए रेल हादसे में मारे गये यात्रियों के आश्रितों को राज्य सरकार ने दो-दो लाख रुपये और घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। हादसे का जायजा लेने पहुंचे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इसकी घोषणा की। इस मौके पर उनके साथ परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ और स्थानीय विधायक दशरथ गागराई भी मौजूद रहे।

    स्वास्थ्य मंत्री ने घटना पर संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर रेल हादसे में मारे गये यात्रियों एवं घायलों को हरसंभव सहयोग करने की घोषणा की गयी है। उन्होंने कहा कि विपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार केंद्र सरकार के साथ खड़ी है। रेलवे को हर तरह की मदद की जायेगी। उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज में किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरती जायेगी। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री रेलवे को हाइटेक बनाने और बुलेट ट्रेन चलाने की बात करते हैं, लेकिन रेलवे का जो हाल है, वह बेहद ही चिंताजनक है। लगातार हो रहे रेल हादसों के बाद भी रेल मंत्रालय सजग नहीं है, यह चिंता का विषय है।

    दुर्घटना में दो की मौत, आठ घायल
    मृतकोें के परिजनों को रेलवे देगा 10-10 लाख और घायलों को पचास-पचास हजार की सहायता
    इससे पूर्व दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल मिश्रा ने घटनास्थल का जायजा लिया और राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने रेलवे की ओर से मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख और गंभीर रूप से घायल यात्रियों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये मुआवजे का एलान किया है। जीएम ने बताया कि थर्ड लाइन को युद्ध स्तर पर दुरुस्त किया जा रहा है। मार्ग पर परिचालन सामान्य होने में 18 से 24 घंटे का वक्त लग सकता है। लापरवाही के सवाल पर जीएम ने बताया कि इसकी जांच चल रही है।

    जीएम ने बताया कि तड़के 3:40 बजे यह हादसा हुआ। राजखरसावां रेलवे स्टेशन से हावड़ा मुंबई मेल 3:34 बजे क्रॉस की थी। राजखरसावां और बड़ाबम्बो रेलवे स्टेशन के बीच जिस जगह घटना हुई, वहां मालगाड़ी बेपटरी हुई थी। इसकी जानकारी गैंगमैन को स्टेशन मास्टर को देनी चाहिए थी। उसने दी या नहीं इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल, हमारा फोकस राहत और बचाव के साथ आवागमन सुनिश्चित करना है। सभी घायल यात्रियों को चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    रेलवे के अनुसार, दो यात्रियों की मौत हुई हैं, जबकि आठ यात्री घायल हुए हैं। ट्रेन के शेष यात्रियों को विशेष ट्रेन से मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया है। चक्रधरपुर रेलखंड पर मंगलवार को चलने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। घटना के बाद कोल्हान के तमाम पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं और रेलवे को सहयोग कर रहे हैं। इसमें एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एनसीसी, स्काउट गाइड का भी सहयोग लिया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसांसद निशिकांत दुबे के बयान पर झामुमो का प्रदर्शन
    Next Article झारखंड विधानसभा के अंदर और बाहर गूंजा रोजगार का मुद्दा
    shivam kumar

      Related Posts

      CM हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र, झारखंड हाईकोर्ट में स्थायी मुख्य न्यायाधीश की जल्द नियुक्ति की मांग

      November 22, 2026

      प्रिंस खान के गिरोह पर अंतरराष्ट्रीय घेराबंदी तेज, दुबई में छिपे भाई और साले के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी

      November 21, 2026

      चक्रवाती तूफान अकवान का असर: रांची एयरपोर्ट से 14 फ्लाइट रद्द, 10 शहरों के यात्री परेशान

      November 21, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 10 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया CGST सुपरिंटेंडेंट, घर से मिले 1.86 करोड़ के कैश, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा
      • शिव नादर परिवार ने 2,593 करोड़ रुपये किए दान, लगातार पांचवें साल बना देश का सबसे बड़ा परोपकारी परिवार
      • CM हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र, झारखंड हाईकोर्ट में स्थायी मुख्य न्यायाधीश की जल्द नियुक्ति की मांग
      • मारुति के मालिकाना हक और 1970 के समझौते को लेकर निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना
      • प्रिंस खान के गिरोह पर अंतरराष्ट्रीय घेराबंदी तेज, दुबई में छिपे भाई और साले के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version