Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»विकसित भारत के निर्माण का आधार बनेगा असम का यह चुनावः नरेन्द्र मोदी
    देश

    विकसित भारत के निर्माण का आधार बनेगा असम का यह चुनावः नरेन्द्र मोदी

    shivam kumarBy shivam kumarApril 1, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गोगामुख (असम)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को यहां एक चुनावी जनसभा में असम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की हैट्रिक का दावा किया। उन्होंने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू करने, आदिवासी संस्कृति की सुरक्षा, बाढ़ से राहत, बुनियादी ढांचे के विस्तार और गरीब कल्याण योजनाओं को लेकर कई बड़े वादे किए। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि असम का चुनाव “विकसित असम से विकसित भारत” बनाने का चुनाव है।

    मोदी ने धेमाजी जिले के गोगामुख की चुनावी जनसभा में कहा कि जनता का उत्साह साफ संकेत दे रहा है कि इस बार राज्य में भाजपा-नीत राजग सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटेगी। उन्होंने कहा कि यह उनकी असम में चुनाव घोषणा के बाद पहली जनसभा है और यहां उमड़ी भीड़ ‘हैट्रिक’ की गारंटी दे रही है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जाएगा, लेकिन साथ ही छठी अनुसूची क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी समुदायों की परंपराओं और संस्कृति की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने इसे “असम की पहचान को बचाने का बड़ा संकल्प” बताया और कहा कि भाजपा अपने वादों को पूरा करने के लिए जानी जाती है।

    उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में राज्य ने ‘सेवा और सुशासन’ का नया दौर देखा है। पहले सर्वानंद सोनोवाल और फिर हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में राज्य में विकास की नई दिशा बनी है। मोदी ने कहा कि असम का यह चुनाव केवल राज्य तक सीमित नहीं है, बल्कि विकसित भारत के निर्माण से जुड़ा हुआ है।

    प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले एक दशक में असम के 22 लाख से अधिक गरीब परिवारों को पक्के घर दिए गए हैं। भाजपा के घोषणा पत्र में उन सभी परिवारों को घर देने का वादा किया गया है, जिन्हें अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि भविष्य में 15 लाख और परिवारों को पक्का घर देने की गारंटी है।

    महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने ‘लखपति दीदी’ अभियान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत अब तक लगभग तीन लाख महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं और आने वाले समय में इस संख्या को 40 लाख तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही ‘अरुणोदय योजना’ के विस्तार का भी वादा किया गया, जिससे अधिक परिवारों को लाभ मिलेगा।

    बाढ़ की समस्या को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से ‘बाढ़ मुक्त असम मिशन’ शुरू किया है। राज्य में आधुनिक तटबंध बनाए जा रहे हैं और स्थायी समाधान के लिए लगातार काम हो रहा है। उन्होंने सुबनसिरी हाइड्रोइलेक्ट्रिक परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह असम को बाढ़ से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    कृषि क्षेत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत असम के लगभग 11 लाख किसानों को 730 करोड़ रुपये से अधिक का क्लेम दिया जा चुका है।

    प्रधानमंत्री ने असम को भविष्य का टेक्नोलॉजी हब बताते हुए कहा कि जल्द ही राज्य में सेमीकंडक्टर प्लांट से चिप उत्पादन शुरू होगा। आने वाले समय में मोबाइल फोन, गाड़ियां, टीवी और अन्य उपकरण असम में बनी चिप से संचालित होंगे, जिससे राज्य की पहचान चाय के साथ-साथ तकनीक के लिए भी होगी।

    इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में उपलब्धियों को गिनाते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने 60-65 वर्षों में ब्रह्मपुत्र नदी पर केवल तीन पुल बनाए, जबकि भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार ने पिछले 10-11 वर्षों में पांच बड़े पुल बनाकर लोगों की जिंदगी आसान की है। स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जहां पहले असम में केवल छह मेडिकल कॉलेज थे, वहीं अब इनकी संख्या बढ़कर 14 हो गई है और 10 नए मेडिकल कॉलेजों पर काम चल रहा है।

    प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उसने हमेशा ‘परिवारवाद’ और वोट बैंक की राजनीति को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले एक सांप्रदायिक हिंसा विधेयक लाने की कोशिश की थी, जो समाज को बांटने वाला था, और अब असम में भी इसी तरह के प्रयास किए जा रहे हैं।

    उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस राज्य में अवैध घुसपैठियों को बसाने की कोशिश कर रही है। मोदी ने कहा कि भाजपा-नीत राजग सरकार किसानों, आदिवासियों और जंगल की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराएगी और असम की ‘शान और पहचान’ को बनाए रखेगी।

    रैली के अंत में प्रधानमंत्री ने जनता से अपील की कि वे एक बार फिर भाजपा सरकार बनाएं, ताकि राज्य में विकास की गति और तेज हो सके। उन्होंने कहा, “यह मोदी की गारंटी है कि असम और अधिक तेजी से आगे बढ़ेगा।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोलकाता में ED की बड़ी कार्रवाई, ‘सोना पप्पू’ के ठिकानों पर छापेमारी
    Next Article कोलकाता में कांग्रेस दफ्तर पर बवाल: टिकट बंटवारे को लेकर भिड़े कार्यकर्ता, एक घायल
    shivam kumar

      Related Posts

      रक्षा बंधन पर स्कूली बच्चों ने प्रधानमंत्री मोदी को राखी बांधी

      August 28, 2026

      पीएम मोदी ने रक्षाबंधन और विश्व संस्कृत दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- स्नेह और विश्वास की डोर रहे अटूट

      August 28, 2026

      भारत ने 37.5 टन एचएडीआर सामग्री, दवाएं और खाने के पैकेट की दूसरी खेप नेपाल भेजी

      August 27, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रक्षा बंधन पर स्कूली बच्चों ने प्रधानमंत्री मोदी को राखी बांधी
      • पीएम मोदी ने रक्षाबंधन और विश्व संस्कृत दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- स्नेह और विश्वास की डोर रहे अटूट
      • मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब ऑफलाइन भी बनेंगे जाति-आय और आवास प्रमाणपत्र
      • JSSC-CGL भर्ती मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, चयनित अभ्यर्थी समीर हिरासत में
      • झारखंड में बारिश-वज्रपात का कहर, पांच लोगों की मौत; कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version