Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»परिवार और पैसे की राजनीति करनेवालों को हो रहा दर्द, मोदी को हटाने के लिए हो रहे एकजुट: बाबूलाल मरांडी
    Jharkhand Top News

    परिवार और पैसे की राजनीति करनेवालों को हो रहा दर्द, मोदी को हटाने के लिए हो रहे एकजुट: बाबूलाल मरांडी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 16, 2023Updated:October 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय के साथ वसुधैव कुटुंबकम हो रहा साकार

    रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें कोल्हान प्रमंडल के पूर्व आयुक्त सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
    प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी को पार्टी का पटका और माला पहना कर स्वागत किया, जबकि प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने आॅनलाइन सदस्यता ग्रहण करायी। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने किया।

    विजय कुमार सिंह के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करनेवालों में सेवा निवृत्त राज्य अग्निशमन अधिकारी सुधीर कुमार वर्मा, पूर्व पुलिस उपाधीक्षक ललन ठाकुर, सेवा निवृत्त जिला न्यायाधीश जीके दुबे, संजय अग्रवाल, रिंकू गडिया, प्रभाष कुमार झा, प्रभाकर, एकांत, आशीष साहू, श्रीप्रकाश, सागर साहू, सुमित रंजन, अभिनंदन शर्मा, अभिप्रय वर्मा सहित झामुमो और आजसू के कार्यकर्ता निरंजन पांडेय, प्रदीप चौबे, फलजीत महतो, अजय ठाकुर, मोहम्मद सलीम अंसारी, गणेश आगीवाल आदि शामिल हैं।
    मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज भाजपा से जनता का जुड़ाव लगातार बढ़ रहा है। जनता सबका साथ, सबका विकास पर विश्वास करने लगी है, इसलिए देश को मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ता देखने के लिए आम जनता ने अपनी ताकत झोंक दी है। उन्होंने सदस्यता ग्रहण करने वालों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे अनुभवी लोगों की योग्यता और कार्यक्षमता का पार्टी को लाभ मिलेगा। इनकी सेवा के क्षेत्र बदले हंै, लेकिन जिम्मेवारी बढ़ी है।

    उन्होंने कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा आदिवासी, दलित पिछड़े, सभी का बिना भेदभाव के विकास हो रहा। गांव गरीब विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे। डिजिटल क्रांति से देश में व्यापक परिवर्तन हुए हैं।

    उन्होंने कहा कि विपक्षी एकता के नाम पर परिवार और पैसे की राजनीति करने वाले, भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे दल और नेता मोदी के खिलाफ एकजुट हो रहे। राष्ट्र विरोधी शक्तियां उनके आदर्श बन रहीं। वे सनातन का विरोध, भारत का विरोध करना अपना धर्म समझ रहे हैं। जिन लोगों ने देश को वर्षों तक विकास से वंचित रखा, वे आज परेशान हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड की आज यही स्थिति है। परिवार, भ्रष्टाचार, अत्याचार में शामिल हेमंत सरकार जनता को दिग्भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे में देश और प्रदेश को बचाने के लिए और अधिक मजबूत भाजपा की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 2024 में तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा नेतृत्व की मजबूत सरकार बनाने का संकल्प लें। जहां भी हैं, संपर्क, संवाद के माध्यम से आप इसके लिए कार्य करें।
    सदस्यता ग्रहण करते हुए पूर्व आयुक्त विजय कुमार सिंह ने प्रदेश भाजपा नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि अवकाश प्राप्ति के बाद अनुभव और क्षमता को भाजपा के साथ जुड़ कर देश सेवा में लगाने की इच्छा हुई। उन्होंने कहा कि मोदी जी का नेतृत्व, पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों ने मुझे जुड़ने के लिए प्रभावित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकनार्टक: आयकर विभाग ने छापेमारी में 94 करोड़ की नकदी और आठ करोड़ की ज्वैलरी जब्त की
    Next Article प्रधानमंत्री कल करेंगे ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट के तीसरे संस्करण का उदघाटन
    azad sipahi desk

      Related Posts

      गिरिडीह से अगवा नाबालिग किशोरी ओडिशा से बरामद, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की थी साजिश

      November 12, 2026

      झारखंड के 30,715 शिक्षकों को अल्टीमेटम, 6 दिसंबर तक पूरी करनी होगी 50 घंटे की ट्रेनिंग, नहीं तो होगी कार्रवाई

      November 12, 2026

      झारखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों को बड़ा झटका: JAC ने फिर बढ़ाई मैट्रिक और इंटर परीक्षा की फीस, दो साल में 40% तक की बढ़ोतरी

      November 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गिरिडीह से अगवा नाबालिग किशोरी ओडिशा से बरामद, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की थी साजिश
      • झारखंड के 30,715 शिक्षकों को अल्टीमेटम, 6 दिसंबर तक पूरी करनी होगी 50 घंटे की ट्रेनिंग, नहीं तो होगी कार्रवाई
      • झारखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों को बड़ा झटका: JAC ने फिर बढ़ाई मैट्रिक और इंटर परीक्षा की फीस, दो साल में 40% तक की बढ़ोतरी
      • राहुल दुबे गैंग पर रांची पुलिस का शिकंजा, जेल में बंद अपराधियों से होगी पूछताछ, फरार सदस्यों की तलाश तेज
      • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुमला में निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version