Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चक्रवाती तूफान: आंध्रप्रदेश में आठ लोगों की मौत
    Breaking News

    चक्रवाती तूफान: आंध्रप्रदेश में आठ लोगों की मौत

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 11, 2018Updated:October 11, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भुवनेश्वर। चक्रवाती तूफान ‘तितली’ से आंध्र प्रदेश में अब तक आठ लोगों की मौत हो गई, वहीं इसने ओडिशा के गंजम और गजपति जिलों में भी काफी तबाही मचाई। ओडिशा में 145 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं जिससे पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। कई कच्चे मकान भी ढह गए। वहीं समुद्री तूफान की चपेट में आकर मछुआरों की नाव डूब गई, इसमें पांच लोग सवार थे, सभी को सुरक्षित निकाव लिया गया है।’तितली’ पश्चिम बंगाल की तरफ मुड़ रहा है हालांकि माना जा रहा है कि वहां पहुंचते-पहुंचते तूफान कमजोर पड़ जाएगा और कोई भारी क्षति नहीं होगी।

    हालांकि पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना है। ओडिशा के भी तीन जिलों में भारी बारिश हुई। गंजम, गजपति, खुर्दा, पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक और बालासोर बेहद प्रचंड चक्रवात तितली से प्रभावित हुए। पेड़ और खंभे गिरने से बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। वहीं, तूफान से होने वाले हर नुकसान से निपटने के लिए प्रशासन मुस्तैद है। साथ ही, अलग-अलग जिलों में एनडीआरएफ की 18 टीमें तैनात कर दी गई हैं।

    11 और 12 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेज बंद
    राज्य सरकार ने सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों को 11 और 12 अक्टूबर को बंद रखे जाने की घोषणा की है। साथ ही, कालेजों में होने वाले छात्रसंघ चुनावों को रद्द कर दिया गया है। सभी अधिकारियों के अवकाश रद्द करते हुए उन्हें तत्काल अपने मुख्यालयों में रिपोर्ट करने और तितली के प्रवेश के बाद राहत एवं बचाव अभियान में जुट जाने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, तितली तूफान 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और इसके अगले 12 घंटे में और विकराल रूप धारण करने की आशंका है।

    ट्रेन सेवाओं पर रोक
    तितली के खतरे की आशंका के कारण पूर्वी तटीय रेलवे के वालियर मंडल को उत्तरी आंध्र प्रदेश तथा दक्षिणी ओडिशा तट के बीच खुर्दा रोड और विजयानगरम के बीच दोनों ओर से ट्रेनों के आवागमन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। तूफान के मद्देनजर हैदराबाद/विशाखापत्तनम को जाने वाली ट्रेनों को शाम 6.40 बजे के बाद दुवादा से गुजरने की अनुमति नहीं है। खुर्दा रोड और विजयनगरम के बीच ईसीओआर क्षेत्र से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें, यानी हावड़ा-चेन्नई मुख्य लाइन को नागपुर-बलहरशाह-विजयवाड़ा की दिशा के माध्यम से मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। कुछ ट्रेनों को रद्द किया जा सकता है या स्थिति के अनुसार आंशिक रूप से रद्द किया जा सकता है।

    तीन लाख लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया
    राज्य सरकार ने पांच तटीय जिलों के निचले क्षेत्रों से तीन लाख से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। पूरी तरह चौकस ओडि़शा सरकार ने इस आपदा का सामना करने के लिए अपनी पूरी मशीनरी झोंक दी है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि इस भयंकर चक्रवात के मद्देनजर हमने पहले ही तीन लाख लोगों को वहां से खाली करा दिया है।

    आठ लोगों की मौत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोर्ट ने माल्या की बेंगलुरु की संपत्ति को जब्त करने का दिया आदेश
    Next Article लातेहार: उग्रवादियों और पुलिस के बीच मुठभेड़
    azad sipahi

      Related Posts

      H1N1 को लेकर झारखंड अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए सख्त निर्देश

      August 30, 2026

      वासेपुर में देर रात भीषण आग, दो दुकानें राख

      August 30, 2026

      Gen-Z को साधने की कोशिश, संगठन को और मजबूत करने पर जोर…2027 के लिए BJP की बड़ी रणनीति

      August 29, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • H1N1 को लेकर झारखंड अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए सख्त निर्देश
      • वासेपुर में देर रात भीषण आग, दो दुकानें राख
      • Gen-Z को साधने की कोशिश, संगठन को और मजबूत करने पर जोर…2027 के लिए BJP की बड़ी रणनीति
      • किरायेदार से प्रेम, पति की हत्या की साजिश का आरोप: पत्नी समेत तीन गिरफ्तार, सड़क हादसे का दिया रूप
      • झारखंड में बढ़ा H1N1 का खतरा! RIMS में 8 सैंपल में स्वाइन फ्लू की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version