Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के 41 गांव में पहली बार गणतंत्र दिवस पर फहरा तिरंगा
    देश

    छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के 41 गांव में पहली बार गणतंत्र दिवस पर फहरा तिरंगा

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 26, 2026Updated:January 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के जिन इलाकों में कभी लाल आतंक का साया था, आज वहां के 41 गांव में पहली बार गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया गया। सुरक्षा और सुविधा कैंप में तैनात जवानाें के संरक्षण में शांति पूर्ण ढंग से इन गांवाें के ग्रामीणों ने सुरक्षाबलों के साथ मिलकर आज पहली बार गणतंत्र दिवस का आयोजन कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण खुलकर शामिल हुए।

    लंबे समय तक नक्सलवाद से प्रभावित रहे बस्तर संभाग के इन 41 गांवाें राष्ट्रीय पर्व मनाना भी संभव नहीं था। यह अवसर क्षेत्र के इतिहास में लोकतांत्रिक पुनर्स्थापना का साक्षी बना । बस्तर में चार दशकों से चली आ रही नक्सल हिंसा के अंधकार के बाद अब शांति, विश्वास और लोकतंत्र का उजाला स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है।

    पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार इन 41 गांवों में पहली बार ध्वज फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया गया, जिसमें 1. उल्लूर, 2. चिलमसका, 3.पेद्दाकोमरा, 4. कोप्पागुड़ा (पीड़िया), 5. बेलनार, 6. ताड़पाल, 7. कंडालापर्ती, 8. पिल्लूर, 9. डोडीसुमार, 10. कमालूर, 11. डोडीमरका, 12. पल्लेवाया, 13. सागमेटा, 14. एडजुम, 15. इदवाया, 16. आदेर, 17. कुड़मेल, 18. काेंगे, 19. सितरम, 20. ताेके, 21. पदमेटा, 22. लंका, 23. परियाादी, 24. काकुर, 25. बालेबेड़ा, 26. काेड़ेनार, 27. अंडेगपार, 28. मंदाेड़ा, 29. जटवर, 30. वाड़ापेंदा, 31. कोडलियार, 32. तुमालभट्टी, 33. वीरागंगलेर, 34. मैता, 35. पालागुड़ा, 36.गुण्डराजगुड़ेम, 37. नागाराम, 38. वंजलवाही, 39. गाेगुंड़ा, 40. पेद्दाबाेड़केल 41. उरसांगल शामिल हैं।

    केंद्र और राज्य सरकार की समन्वित रणनीति, सुरक्षाबलों की निरंतर और प्रभावी कार्रवाई तथा स्थानीय ग्रामीणों के सक्रिय सहयोग से जिले के हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना की गई है, जिससे इन दुर्गम गांवों में सुरक्षा एवं प्रशासन की सशक्त उपस्थिति सुनिश्चित हुई है । इन प्रयासों के परिणामस्वरूप इस वर्ष ऐसे 41 गांव जुड़े, जहां ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों ने सुरक्षाबलों के साथ मिलकर गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व उत्साहपूर्वक मनाया।

    सुरक्षा बलों और प्रशासन की सतत मौजूदगी से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। जिन क्षेत्रों में पहले राष्ट्रीय पर्व मनाने पर प्रतिबंध था, वहां आज ग्रामीण स्वयं उत्साह के साथ तिरंगा फहराने एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए आगे आ रहे हैं। यह बदलाव क्षेत्र को नक्सलवाद के भय से बाहर निकालने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है ।

    बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि बीते चार वर्षों में बस्तर संभाग में लगभग 135 नए सुरक्षा और सुविधा कैंप स्थापित किए गए। जिससे नक्सलियाें के कॉरिडोर ध्वस्त हुए, नक्सली संगठन के शीर्ष नेतृत्व या तो मारे गए या मुख्यधारा में लौट आए। उन्हाेने कहा कि जिन इलाकों में कभी राष्ट्रीय पर्व मनाना असंभव था, वहां आज लोग स्वयं आगे बढ़कर तिरंगा फहरा रहे हैं।

    उन्हाेंने बताया कि बस्तर का लगभग 95 प्रतिशत इलाका अब नक्सल हिंसा से मुक्त हाे गया है। इस गणतंत्र दिवस पर बस्तर के नक्सल प्रभावित 41 गांवों में तिरंगा शान से लहराया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची के मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया झंडोत्तोलन, कहा- समृद्ध, खुशहाल व सशक्त झारखंड बनाने का लें संकल्प
    Next Article यूजीसी नियमों और शंकराचार्य मामले को लेकर बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया इस्तीफा
    shivam kumar

      Related Posts

      बदरीनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में छह की मौत, कर्नाटक के पांच श्रद्धालुओं और दिल्ली के पायलट की गई जान

      October 30, 2026

      भूटान में ग्लेशियर झील फटने से बंगाल-असम में बाढ़ का खतरा, अलीपुरद्वार में 15 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए

      October 30, 2026

      ब्रह्मोस की तकनीक लीक होने का खतरा? पाकिस्तान के ‘बद्र समझौते’ से भारत क्यों हुआ सतर्क

      October 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बदरीनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में छह की मौत, कर्नाटक के पांच श्रद्धालुओं और दिल्ली के पायलट की गई जान
      • रांची में कथित जमीन विवाद को लेकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, तीन लोग गिरफ्तार
      • वासेपुर के फहीम खान की अवमानना याचिका पर सरकार ने मांगा 8 सप्ताह का समय, हाईकोर्ट ने दी मोहलत
      • भूटान में ग्लेशियर झील फटने से बंगाल-असम में बाढ़ का खतरा, अलीपुरद्वार में 15 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए
      • बांग्लादेश के माताबाड़ी पोर्ट से जुड़ेगा भारत का पूर्वोत्तर? जापान की BIG-B योजना में भारत को शामिल करने की तैयारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version