रांची। डुमरी विधायक जयराम महतो ने झारखंड की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ विरोध जताने का एक नया और अनूठा तरीका अपनाया है। आज विधानसभा परिसर में वह एक विशेष लाल रंग की टी-शर्ट पहनकर पहुंचे, जिस पर JPSC और JSSC परीक्षाओं से जुड़े विवादित मुद्दों और छात्रों की मांगों को प्रमुखता से लिखा गया था।

उनकी इस टी-शर्ट पर टीडीपीएल (TDPL) द्वारा आयोजित सभी नियुक्ति परीक्षाओं को तत्काल रद्द करने, मामले में संलिप्त दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा पूरे प्रकरण की सीबीआई और ईडी से उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग से जुड़े नारे दर्ज थे। विधानसभा के भीतर विधायक का यह अंदाज वहां मौजूद लोगों और राजनीतिक गलियारों में खासी चर्चा का विषय बन गया, जिसके जरिए उन्होंने सदन के बाहर से लेकर अंदर तक छात्र आंदोलन की आवाज को बुलंद करने का प्रयास किया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version