वॉशिंगटन. अमेरिका का दावा किया है कि चीन न सिर्फ कोरोना संक्रमण से गलत तरीके से निपटा, बल्कि इसकी जानकारी भी छुपाई। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैले मैकएनानी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की चीन से नाराजगी पर सवाल करने पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रपति की चीन से नाराजगी से सहमत हूं। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि चीन का इस बीमारी से निपटने का तरीका गलत था। शंघाई के एक प्रोफेसर ने जब तक वायरस के जेनेटिक सीक्वेंस का खुलासा नहीं किया, तब तक चीन ने इसके बारे में नहीं बताया। इस खुलासे के एक दिन बाद ही चीन ने लैब बंद कर दी, ताकि प्रोफेसर के बयानों को बदला जा सके।
मैकएनानी ने कहा कि चीन ने संक्रमण के इंसान से इंसान में फैलने की जानकारी देने में देरी की। उसने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को इस बारे में नहीं बताया। इसके साथ ही संक्रमण के बारे में पता करने के लिए अहम समय में अमेरिका के जांचकर्ताओं को वहां जाने की इजाजत नहीं दी। यही कारण है कि हम चीन से नाखुश हैं।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



