नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री माेदी से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पोस्ट किया, “राष्ट्र उन्नति के महायज्ञ में याज्ञिक की भूमिका का निर्वहन करने वाले, वैश्विक पटल पर मां भारती की कीर्ति पताका लहराकर समस्त देशवासियों को गौरवान्वित करने वाले महान युगद्रष्टा, देश के समग्र विकास के लिए अहर्निश समर्पित रहने वाले राष्ट्रऋषि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नई दिल्ली में भेंट कर विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्हें मलारी (चमोली) क्षेत्र की प्रसिद्ध हस्तनिर्मित शॉल एवं पिथौरागढ़ स्थित नारायण आश्रम की प्रतिकृति भेंट की।”
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



