आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि यह समय एकजुट और सतर्क रहने का है। यदि हम पूरी एहतियात नहीं बरतेंगे, तो सभी को कोराना वायरस से खतरा है। यह वायरस किसी धर्म, समुदाय, जाति, नस्ल को नहीं पहचानता है। एक-दूसरे का सहारा बनें, ताकि जिन लोगों में लक्षण हो, उनको सामने आने की और जांच कराने का हिम्मत मिले।
राशन डीलर पर प्राथमिकी दर्ज
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद गढ़वा जिले के खारोंधी प्रखंड अंतर्गत अरंगी पंचायत के जनवितरण प्रणाली के डीलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त गढ़वा को आदेश दिया है कि सुनिश्चित करें कि उक्त ग्राम पंचायत में लोगों को उनके हक का अनाज सुचारु रूप से मिलता रहे। मुख्यमंत्री को मंत्री मिथलेश ठाकुर ने जानकारी दी कि गढ़वा जिले के खारोंधी प्रखंड अंतर्गत अरंगी पंचायत में पिछले तीन महीने से राशन का सही से वितरण नहीं हुआ है।
लााइसेंस होगा रद्द
मुख्यमंत्री को उपायुक्त गढ़वा ने बताया कि उक्त डीलर पर एफआइआर दर्ज कर दिया गया है। अगले 15 दिनों में कारण पूछ कर लाइसेंस भी अनिवार्य रूप से रद्द कर दिया जायेगा। मुख्यमंत्री को बताया गया कि पलामू में दलित परिवारों को अब तक कोई राशन नहीं मिला है। संकट के समय तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने मामले की जानकारी के बाद उपरोक्त निर्देश उपायुक्त को दिया ।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



