दुमका। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका उप चुनाव के प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को उन्होंने ताबड़तोड़ सभाएं कर एक तरफ जहां अपनी सरकार द्वारा किये गये कार्यों को गिनाया, वहीं उन्होंने केंद्र सरकार पर झारखंड के विकास के रास्ते में रोड़े अटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राज्य की सरकार विकास को गति दे रही है, लेकिन केंद्र सरकार बैंक खातों से सीधे पैसा निकाल कर अपने खाते में जमा कर रही है। केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।
लखीकुंडी में आयोजित एक सभा में हेमंत ने कहा कि दुमका और बेरमो से महागठबंधन के दोनों प्रत्याशियों का जीतना तय है। उन्होंने कहा कि वैसे इस जीत-हार से सरकार की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, लेकिन महागठबंधन की जीत से सरकार और मजबूत होगी। हेमंत ने कहा कि मतदाताओं के निर्णय से भाजपाइयों को और जोर से लाठी-डंडा से खदेड़ देंगे। उन्होंने कहा कि अब यहां पूंजपतियों का नहीं, बल्कि झारखंडियों, आदिवासियों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का बोलबाला रहेगा।
उन्होंने कहा कि झामुमो को कई मोर्चों पर एक साथ लड़ाई लड़नी है। राजनीतिक लड़ाई के साथ आंदोलन भी करना है। उन्होंने कहा कि बड़ी मुश्किल से 20 सालों में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। चुनाव तो दो सीटों पर हो रहा है। अभी सरकार के साथ 50 विधायक हैं। दो सीटों से सरकार पर कोई असर नहीं होगा और न ही सरकार गिरने वाली है। उन्होंने कहा कि एक-एक मतदाता मताधिकार का प्रयोग जरूर करे। इवीएम पर एक नंबर बटन दबायें। इस बार जीत का अंतर और बढ़ना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कुमड़ाबाद, असानसोल, केशियाबहाल, बास्कीचक, डाकरी, बांसजोड़ा, कुसुमडीह और महुआडंगाल में भी सभाओं को संबोधित कर मतदाताओं को झामुमो के पक्ष में गोलबंद किया।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



