Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, November 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हमें जनता की आवाज बननी होगी : सुदेश महतो
    Breaking News

    हमें जनता की आवाज बननी होगी : सुदेश महतो

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राज्य में संपदा के दोहन के खिलाफ जोरदार आंदोलन करेगी आजसू
    आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में जिला प्रभारियों तथा जिलाध्यक्षों की बैठक संपन्न
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। आनेवाली चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें संघर्षशील, गतिशील और चिंतनशील होना होगा। राजनीति के दो ही पहलू होते हैं। सत्ता और संघर्ष ही हमारी पहचान है। सोमवार को ये बातें आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहीं। वह पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित जिला प्रभारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कहा कि हमें जनता की आवाज बननी होगी। जनता के हक और अधिकार की लड़ाई का नेतृत्व करना ही विपक्ष का मूल कर्तव्य है। आजसू पार्टी ओबीसी आरक्षण, स्थानीय नीति, शिक्षा, रोजगार, और राज्य के संसाधनों के दोहन के खिलाफ मुखर होगी।

    सरकार के कामकाज की हुई समीक्षा
    बैठक में प्रखंड स्तर तक पार्टी संगठन के पुनर्गठन और विस्तार, सदस्यता अभियान फिर से शुरू करने तथा वर्तमान सरकार के कामकाज की समीक्षा की गयी। इसके अलावा पार्टी के भावी कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 जुलाई तक सभी प्रखंडों में प्रखंड सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। इसी तरह से आठ अगस्त से पार्टी हर प्रखंड में सामाजिक न्याय मार्च की शुरूआत करेगी। वहीं 9 अगस्त को पूरे प्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस मनायेगी। इसके अलावा 15 सितंबर तक प्रत्येक जिले में जिला सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। बैठक में तय हुआ कि कोरोना से मरनेवालों का डाटा जमा कर उनके परिवारवालों के हक और अधिकार के लिए लड़ाई आजसू पार्टी लड़ेगी। इसके अलावा भी कई अन्य मुद्दों पर बैठक में चर्चा की गयी। बैठक में कहा गया कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल है और राज्य में संपदा के दोहन के खिलाफ आजसू पार्टी जोरदार आंदोलन करेगी। बैठक में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, विधायक लंबोदर महतो, पार्टी उपाध्यक्ष उमाकांत रजक, संगठन सचिव शालिनी गुप्ता, उपाध्यक्ष अकील अख्तर, कुशवाहा शिवपूजन मेहता, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय प्रवक्ता मनोज सिन्हा, केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता, महिला मोर्चा की केंद्रीय संगठन सचिव वर्षा गाड़ी तथा सभी जिला प्रभारी और जिलाध्यक्ष शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटीकाकरण में झारखंड दिन ब दिन कर रहा बेहतर
    Next Article गोला गोलीकांड में 400 निर्दोष रैयतों पर दर्ज मुकदमा वापस ले सरकार: बंधु तिर्की
    azad sipahi

      Related Posts

      आदिवासी बेटियों की सुरक्षा को लेकर राज्यपाल से मिले भाजपा नेता, भूषण बाड़ा समेत कई मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग

      November 17, 2026

      दिल्ली ड्रग्स तस्कर नेटवर्क: झारखंड के चतरा तक पहुंचे तार, स्पेशल सेल ने तीन लोगों को भेजा नोटिस

      November 17, 2026

      झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 25-26 नवंबर को, SIR और MMDR संशोधन पर होगी चर्चा

      November 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एमएस धोनी ने आईपीएल से भी लिया रिटायरमेंट, CSK के मेंटर बने
      • आदिवासी बेटियों की सुरक्षा को लेकर राज्यपाल से मिले भाजपा नेता, भूषण बाड़ा समेत कई मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग
      • दिल्ली ड्रग्स तस्कर नेटवर्क: झारखंड के चतरा तक पहुंचे तार, स्पेशल सेल ने तीन लोगों को भेजा नोटिस
      • झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 25-26 नवंबर को, SIR और MMDR संशोधन पर होगी चर्चा
      • निशा भगत मामला: ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की के ठिकानों पर CBI की छापेमारी, आठ घंटे तक चली तलाशी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version