Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड को नंबर वन बनायेंगे : अमित शाह
    Top Story

    झारखंड को नंबर वन बनायेंगे : अमित शाह

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 29, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सत्येंद्र/विजय
    चतरा/गढ़वा। विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार खत्म होने से कुछ घंटे पहले भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष सह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्ण बहुमत मिलने पर झारखंड को नंबर वन राज्य बनाने का वादा किया। चतरा और गढ़वा में गुरुवार को चुनावी सभाओं में उन्होंने रघुवर दास सरकार के काम की तारीफ करते हुए कहा कि राज्य के विकास के लिए भाजपा कृतसंकल्पित है।
    अमित शाह ने अपने भाषण के दौरान विपक्ष को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा, जिस कांग्रेस ने झारखंड अलग राज्य की मांग कर रहे युवाओं पर गोली चलवायी, उसकी गोद में बैठ कर हेमंत सोरेन सत्ता हथियाने आये हैं। क्या जवाब देंगे हेमंत सोरेन शहीदों के परिजनों को। हेमंत सोरेन और कांग्रेस ने स्वार्थवश गठबंधन किया है। अलग झारखंड राज्य की मांग करने वाले और विरोध करने वाले आज एक साथ हैं। गुरुजी, जिन्होंने झारखंड अलग राज्य की मांग को अपना समर्थन दिया, अस्वस्थ हैं और दूसरी ओर हेमंत सोरेन झारखंड अलग राज्य का विरोध करने वाली कांग्रेस के साथ हो गये हैं। अब एक ओर विकास करने वाली भारतीय जनता पार्टी है तो दूसरी ओर कांग्रेस और जेएमएम का गठबंधन, जिसने झारखंड को भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया।
    अमित शाह ने कहा जहां अशांति होती है, वहां विकास नहीं होता। विकास के लिए शांति का होना बहुत जरूरी है। विकास बुलेट से नहीं, बल्कि बैलट से होगा। वर्तमान भाजपा सरकार ने पांच वर्ष के अपने कार्यकाल में झारखंड में नक्सलवाद को समाप्त करने का काम किया है। उन्होंने लातेहार में नक्सली हमले में शहीद चार पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आज चतरा-गढ़वा में देर रात तक लोग आवाजाही करते हैं, जबकि पांच साल पहले ऐसी स्थिति नहीं थी।

    अयोध्या में भव्य राम मंदिर जल्द बनेगा
    अमित शाह ने कहा कि 10 साल तक राम मंदिर निर्माण कार्य को लटका कर रखा। इस मामले में उच्चतम न्यायालय में इन्होंने फैसला नहीं होने दिया। लेकिन अब राम मंदिर पर फैसला आ चुका है। भव्य राम मंदिर बनने से कोई नहीं रोक सकता।
    अमित शाह ने उपस्थित जनसमूह से पूछा, राम मंदिर बनना चाहिए या नहीं बनना चाहिए। बनना चाहिए, तो फिर क्यों कांग्रेस ने इस मामले को लटका कर रखा। कपिल सिब्बल ने निर्लज्ज होकर कहा था कि अभी इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में नहीं चलाना है, जबकि प्रभु श्री राम तिरपाल के अंदर बैठे थे। भाजपा की सरकार ने इस कार्रवाई को आगे बढ़ाया और सुप्रीम कोर्ट ने अपना अंतिम आदेश दे दिया, जो आप सभी के समक्ष है।

    भाजपा वोट बैंक की राजनीति नहीं करती
    भाजपा अध्यक्ष ने कहा, हम कांग्रेस की तरह वोट बैंक की राजनीति नहीं करते। कांग्रेस ने वोट बैंक की वजह से जम्मू कश्मीर से में लागू धारा 370 और 35 ए पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। देश की जनता के प्रचंड बहुमत के बल पर मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35 ए को समाप्त कर एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को सार्थक किया।
    अमित शाह ने कहा कि जब-जब कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बनी है, झारखंड में करोड़ों का घोटाला हुआ है। लेकिन मोदी और रघुवर सरकार पर एक रुपये के घोटाले का भी आरोप नहीं लगा। यह वही कांग्रेस है, जिसने ओबीसी समाज के लोगों को संवैधानिक सम्मान देने का काम नहीं किया।

    राहुल बाबा को गरीबी का दर्द पता नहीं है
    अमित शाह ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें गरीबी का दर्द पता नहीं है। उन्हें नहीं पता कि घर में शौचालय नहीं होने की पीड़ा क्या होती है। उन्होंने कभी गरीबी देखी ही नहीं। भाजपा ने हमेशा गरीबों का ध्यान रखा और उनके जीवन स्तर को सुधारा।

    Will make Jharkhand number one: Amit Shah
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलॉ विवि की छात्रा से गैंगरेप, 12 गिरफ्तार
    Next Article महाराष्ट्र में ठाकरे राज
    azad sipahi desk

      Related Posts

      गिरिडीह से अगवा नाबालिग किशोरी ओडिशा से बरामद, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की थी साजिश

      November 12, 2026

      झारखंड के 30,715 शिक्षकों को अल्टीमेटम, 6 दिसंबर तक पूरी करनी होगी 50 घंटे की ट्रेनिंग, नहीं तो होगी कार्रवाई

      November 12, 2026

      झारखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों को बड़ा झटका: JAC ने फिर बढ़ाई मैट्रिक और इंटर परीक्षा की फीस, दो साल में 40% तक की बढ़ोतरी

      November 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गिरिडीह से अगवा नाबालिग किशोरी ओडिशा से बरामद, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की थी साजिश
      • झारखंड के 30,715 शिक्षकों को अल्टीमेटम, 6 दिसंबर तक पूरी करनी होगी 50 घंटे की ट्रेनिंग, नहीं तो होगी कार्रवाई
      • झारखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों को बड़ा झटका: JAC ने फिर बढ़ाई मैट्रिक और इंटर परीक्षा की फीस, दो साल में 40% तक की बढ़ोतरी
      • राहुल दुबे गैंग पर रांची पुलिस का शिकंजा, जेल में बंद अपराधियों से होगी पूछताछ, फरार सदस्यों की तलाश तेज
      • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुमला में निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version