Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»विश्वकप 2023: दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश पर दर्ज की बड़ी जीत, 149 रन से दी मात
    Breaking News

    विश्वकप 2023: दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश पर दर्ज की बड़ी जीत, 149 रन से दी मात

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 25, 2023Updated:October 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंची दक्षिण अफ्रीका

    नई दिल्ली। विश्व कप 2023 के 23वें मैच में दक्षिण अफ्रीका ने एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज की है। इस बार दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रन से मात दी। इस टूर्नामेंट में यह दक्षिण अफ्रीका की चौथी जीत रही। इस जीत के साथ ही अफ्रीकी टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है और सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत किया है।

    इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 382 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश 233 रन ही बना पाया और मैच 149 रन से हार गया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश का बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह धराशायी हो गया। बांग्लादेश के लिए एक मात्र संघर्ष का माद्दा महमदुल्लाह ने दिखाया और शानदार शतक भी जड़ा। वो 111 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा, लिटन दास 22, नसुन अहमद 19 रन और हसन महमूद ने 15 रन का योगदान दिया। जबकि टीम को 17 रन एक्सट्रा के तौर पर मिले। दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोट्जे ने तीन विकेट लिए। मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा और लिजार्ड विलियम्स को दो-दो विकेट मिले। केशव महाराज ने एक विकेट लिया।

    इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही थी। राजा हेंड्रिक्स 12 रन और वान डर डुसेन एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद क्विंटन डिकॉक ने कप्तान एडेन मार्करम के साथ तीसरे विकेट के लिए 131 रन की साझेदारी निभाई। डिकॉक ने वनडे करियर का 20वां और इस विश्व कप का तीसरा शतक लगाया। वहीं, मार्करम ने वनडे करियर का नौवां अर्धशतक लगाया। इस बीच मार्करम 69 गेंद में सात चौके की मदद से 60 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, डिकॉक ने अपने 150वें वनडे में 140 गेंद में 15 चौके और सात छक्के की मदद से 174 रन की पारी खेली। आखिर में हेनरिक क्लासेन ने एक बार फिर धमाकेदारी बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में अर्धशतक लगाया। क्लासेन 49 गेंद में दो चौके और आठ छक्के की मदद से 90 रन की पारी खेली। वहीं डेविड मिलर 15 गेंद में एक चौका और चार छक्के की मदद से 34 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद को दो सफलता मिली, जबकि मेंहदी हसन, शोरिफुल और शकील अल हसन को एक-एक विकेट मिला।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहमास प्रशंसक अरब-इजराइली अभिनेत्री मैसा अब्देल हादी गिरफ्तार
    Next Article ग्लोबल मार्केट से सकारात्मक संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी
    azad sipahi

      Related Posts

      गिरिडीह से अगवा नाबालिग किशोरी ओडिशा से बरामद, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की थी साजिश

      November 12, 2026

      झारखंड के 30,715 शिक्षकों को अल्टीमेटम, 6 दिसंबर तक पूरी करनी होगी 50 घंटे की ट्रेनिंग, नहीं तो होगी कार्रवाई

      November 12, 2026

      झारखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों को बड़ा झटका: JAC ने फिर बढ़ाई मैट्रिक और इंटर परीक्षा की फीस, दो साल में 40% तक की बढ़ोतरी

      November 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गिरिडीह से अगवा नाबालिग किशोरी ओडिशा से बरामद, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की थी साजिश
      • झारखंड के 30,715 शिक्षकों को अल्टीमेटम, 6 दिसंबर तक पूरी करनी होगी 50 घंटे की ट्रेनिंग, नहीं तो होगी कार्रवाई
      • झारखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों को बड़ा झटका: JAC ने फिर बढ़ाई मैट्रिक और इंटर परीक्षा की फीस, दो साल में 40% तक की बढ़ोतरी
      • राहुल दुबे गैंग पर रांची पुलिस का शिकंजा, जेल में बंद अपराधियों से होगी पूछताछ, फरार सदस्यों की तलाश तेज
      • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुमला में निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version