Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, September 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»बिहार में किसी भी हालत में माफियाओं, खानदानी अपराधियों व भ्रष्टाचारियों को जितने नहीं देना है : योगी आदित्यनाथ
    देश

    बिहार में किसी भी हालत में माफियाओं, खानदानी अपराधियों व भ्रष्टाचारियों को जितने नहीं देना है : योगी आदित्यनाथ

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना / सिवान। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बुधवार को सिवान के रघुनाथपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। शहाबुद्दीन के गढ़ माने जाने वाले क्षेत्र में योगी ने राजद और विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में कुछ माफिया, खानदानी अपराधी व भ्रष्टाचारियों ने मिलकर महागठबंधन बना लिया हैं। योगी के इस वाक्य पर सभा स्थल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।

    योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए राजद उम्मीदवार की ‘खानदानी आपराधिक पृष्ठभूमि’ पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कभी अपराध को राजनीति का आधार बनाया, वे आज फिर बिहार को पीछे ले जाने का सपना देख रहे हैं। लेकिन अब जनता अपराध और भ्रष्टाचार से मुक्त शासन चाहती है। बिहार में किसी भी हालत में माफियाओं, खानदानी अपराधियों व भ्रष्टाचारियों को सरकार में नहीं आने देना है।

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में धर्म और विकास के मुद्दों को भी साधा। उन्होंने याद दिलाया कि राम मंदिर आंदोलन के समय राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने ‘राम रथ यात्रा’ को रोकने का पाप किया था।“ यूपी में समाजवादी पार्टी (सपा) ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं, जबकि बिहार में राजद ने भगवान राम के नाम पर चल रहे आंदोलन को दबाने का प्रयास किया था।

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष की राजनीति अपराध, तुष्टिकरण और वोट बैंक तक सीमित है। “जब भी मौका मिला, इन्होंने नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया। लेकिन आज डबल इंजन की सरकार ने बिहार और यूपी दोनों जगह सम्मान और स्वाभिमान की पहचान वापस दिलाई है। उन्हाेंने कहा कि आज बिहार विकास की नई रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि 6,100 करोड़ की लागत से अयोध्या धाम को सीतामढ़ी से जोड़ने वाले राम-जानकी मार्ग का निर्माण युद्धस्तर पर जारी है। “यह केवल एक सड़क नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक एकता का प्रतीक है।

    उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है – “जो बच जाता है, यूपी का बुलडोजर उसे पूरा कर देता है। इस पर सभा में मौजूद लोगों ने तालियों और नारों से उनका जोरदार समर्थन किया। कहा कि आज बिहार में एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज और गरीब कल्याण योजनाओं की बाढ़ है। विकास के इस दौर में बिहार पीछे नहीं रह सकता। डबल इंजन की सरकार ने गरीबों के घर, युवाओं के रोजगार और किसानों की समृद्धि के लिए ठोस कदम उठाए हैं।

    सीएम योगी ने कहा कि बिहार में अब अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस का संदेश स्पष्ट हो चुका है। उन्होंने राजद और सपा को अराजकता की राजनीति करने वाला दल बताया। “इन दलों ने जनता को भ्रम में रखकर केवल परिवार का भला किया। लेकिन अब बिहार और यूपी दोनों राज्यों में जनता विकास की राजनीति को चुन चुकी है।

    युवाओं को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहचान की लड़ाई अब खत्म हो चुकी है। आज हर बिहारी अपने गौरव और स्वाभिमान के साथ देश-दुनिया में जाता है। यह नए भारत और नए बिहार की पहचान है।

    सभा के अंत में उन्होंने लोगों से अपील की — “नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार को फिर से बहुमत दिलाएं, ताकि बिहार में विकास की गंगा बहे और अपराध पर बुलडोजर चलता रहे।”

    सभा मंच पर सिवान की सांसद विजयलक्ष्मी कुशवाहा, रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी विकास कुमार सिंह, दरौली से लोजपा (आर) प्रत्याशी विष्णु देव पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी सहित एनडीए के सभी घटक दलों के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण के 1,314 उम्मीदवारों में से 27 प्रतिशत गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपित
    Next Article यह चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि मिथिला की संस्कृति, अस्मिता और राष्ट्रभक्ति की रक्षा का चुनाव : अमित शाह
    shivam kumar

      Related Posts

      मोदी की विदेश नीति की तारीफ, ट्रंप से तुलना क्यों कर रहा NYT?

      September 2, 2026

      NEET छात्र प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, देशभर की FIR रद्द; 5 सितंबर का मार्च वापस

      September 1, 2026

      नेत्रहीनता को मात देकर छाए सुनील लोधी: फिल्म ‘हनुमान अंश’ के भजन ने दिलाई देश भर में पहचान

      September 1, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेज: 3 नए मरीजों की पुष्टि, वेंटिलेटर पर दो मासूम बच्चे
      • जेएलकेएम नेता पानेश्वर महतो का हुआ अपहरण, पुलिस ने किया सकुशल बरामद
      • मोदी की विदेश नीति की तारीफ, ट्रंप से तुलना क्यों कर रहा NYT?
      • झारखंड: 9 सितंबर को डीजीपी करेंगी हाई-लेवल समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों पर होगी चर्चा
      • JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते की जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version