हैदराबाद। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पहले शुक्रवार को भारतीय टीम के नेट सत्र के दौरान चोट लग गयी। वह टीम के सहयोगी स्टाफ सदस्य राघवेंद्र से थ्रोडाउन ले रहे थे, तभी उनकी दाईं बांह के अगले हिस्से में चोट लग गयी। पूर्व भारतीय कप्तान ने नेट में काफी लंबे समय तक बल्लेबाजी का अभ्यास किया। टीम के सभी खिलाड़ी अधिकारिक सत्र के बाद थ्रोडाउन ले रहे थे। राघवेंद्र की ऐसी ही एक गेंद धोनी की बांह के अगले हिस्से से लग गयी। इस अनुभवी खिलाड़ी को कुछ दर्द हुआ और एहतियात के तौर पर उन्होंने इसके बाद बल्लेबाजी नहीं की। यह चोट गंभीर है या नहीं, या पहले वनडे में उनका खेलना संदिग्ध है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। अंतिम फैसला शाम तक लिए जाने की उम्मीद है। अगर धोनी उपलब्ध नहीं हो पाते हैं तो ऋषभ पंत को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालनी होगी। अगर धोनी समय पर नहीं उबर पाते हैं तो यही विकल्प होगा। अगर टीम प्रबधंन सभी बल्लेबाजी विकल्पों को परखना चाहेगा तो लोकेश राहुल और अंबाती रायुडू दोनों अंतिम एकादश में खेल सकते हैं।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

