Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»चतरा»आदिवासी के नाम पर वोट बटोरे, संपत्ति भी लूट ली
    चतरा

    आदिवासी के नाम पर वोट बटोरे, संपत्ति भी लूट ली

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 11, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लातेहार: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड नामधारी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि आदिवासी नेताओं ने आदिवासी का हितैषी बनकर न सिर्फ उनका वोट बटोरा, बल्कि उनकी संपत्ति भी लूट ली। सोमवार को लातेहार में भाजपा एसटी मोरचा के प्रमंडलीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को गुमराह करनेवाले ऐसे नेताओं को करारा तमाचा मारना है। विकास विरोधी शक्तियों को झारखंड से उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा कि आदिवासी सरना समाज की भावना है कि झारखंड में धर्मांतरण रूके। इसे लेकर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। कोशिश है कि विधानसभा में धर्मांतरण निषेध बिल लाकर झारखंड में धर्मांतरण को रोका जाये।
    आदिवासी संस्कृति को बचाने के लिए उठाये ठोस कदम : सीएम ने कहा कि सरकार की नीति और नीयत साफ है। सरकार जनजाति समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। झारखंड का विकास तभी संभव है, जब आदिवासियों का सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की पहचान उनकी संस्कृति है, इसलिए सरकार ने आदिवासी संस्कृति और उनके धार्मिक स्थलों (सरना, मसना और जाहेरस्थान) को बचाने के लिए बजट में अलग से प्रावधान किया है। गरीबों की सरकारी सहायता में रोड़ा बनने वाले उपायुक्तों पर होगी कड़ी कार्रवाई : सीएम ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गरीबी को समाप्त करना है।

    गरीबों को मिलने वाली सरकारी सहायता में बाधक बनने वाले उपायुक्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही राज्य से गरीबी को समाप्त कर सकती है। इसलिए सभी लोग बेटा और बेटी में फर्क किये बिना अपने बच्चों को शिक्षा जरूर दें। आनेवाले समय में सरकार जनजातीय समाज को अन्य विकसित समाज के बराबर लाकर खड़ा करेगी। जनजातीय सम्मेलन में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार पाहन, विधायक गंगोत्री कुजूर, विमला प्रधान, हरेकृष्ण सिंह, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष समीर उरांव, मोर्चा के उपाध्यक्ष अशोक बड़ाइक, सुनील फकीरा कच्छप, बिंदेश्वर उरांव, अवधेश सिंह चेरो, रामजीत सिंह, मोहन सिंह, आशेष बारला और अनिता कुमारी समेत कई कार्यकर्ता और जनजाति समाज के लोग मौजूद थे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार कभी भी गरीबों की जमीन छीनना नहीं चाहती है, बल्कि उनको उनका हक दिलाने के लिए नियम बनाये गये हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष गलत प्रचार कर सीधे-साधे आदिवासियों को गुमराह कर रहा है, लेकिन सरकार कभी विपक्षी पार्टियों की मंशा पूरा नहीं होने देगी। सीएम ने कहा कि सरकार द्वारा विकास योजनाओं में ग्रामीणों से ली जाने वाली जमीन के मुआवजा का भुगतान प्रशासन 90 दिनों के अंदर करे। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहम सिर्फ व्यापार नहीं, लंबी और स्थायी साझेदारी चाहते हैं
    Next Article सस्पेंस बरकरारः शास्त्री का कोच बनना लगभग तय लेकिन BCCI की ओर से आधिकारिक घोषणा फिलहाल नहीं
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    टंडवा में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, अपराधी विकास के पैर में लगी गोली

    August 25, 2026

    चतरा-डोभी मुख्य मार्ग पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से भड़के ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    July 21, 2026

    उपायुक्त और एसपी ने किया चतरा मंडल कारा का औचक निरीक्षण

    May 4, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेज: 3 नए मरीजों की पुष्टि, वेंटिलेटर पर दो मासूम बच्चे
    • जेएलकेएम नेता पानेश्वर महतो का हुआ अपहरण, पुलिस ने किया सकुशल बरामद
    • मोदी की विदेश नीति की तारीफ, ट्रंप से तुलना क्यों कर रहा NYT?
    • झारखंड: 9 सितंबर को डीजीपी करेंगी हाई-लेवल समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों पर होगी चर्चा
    • JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते की जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version