Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»उप राष्ट्रपति अंसारी से मोदी ने कहा, ‘आपकी राजनयिक अंतर्दृष्टि अमूल्य थी
    राजनीति

    उप राष्ट्रपति अंसारी से मोदी ने कहा, ‘आपकी राजनयिक अंतर्दृष्टि अमूल्य थी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 10, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:  राज्यसभा ने गुरुवार को ऊपरी सदन के सभापति व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी को भावुक विदाई दी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी राजनयिक अंतर्दृष्टि की प्रशंसा की। अंसारी ने अपने दूसरे कार्यकाल के आखिरी दिन सदन की अध्यक्षता की और विभिन्न दलों के सदस्यों ने एक दशक तक संवैधानिक व संसदीय मूल्यों को कायम रखते हुए राज्यसभा का संचालन करने के लिए उनकी सराहना की।

    मोदी ने कहा कि अंसारी अपने पीछे कई बेहतरीन यादें छोड़कर जा रहे हैं और उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है।

    प्रधानमंत्री ने कहा, आप एक करियर राजनयिक रहे हैं..इसका क्या मतलब होता है, यह मुझे प्रधानमंत्री बनने पर समझ में आया। आपको गौर से देखकर मैंने एक करियर राजनयिक के व्यवहार को समझा।

    उन्होंने कहा, आपका राजनयिक ज्ञान अमूल्य था, खासकर तब..जब मैंने अपने द्विपक्षीय दौरों के पहले और बाद में आपसे चर्चा की। मैं आपकी अंतर्दृष्टि की प्रशंसा करता हूं। देश को आगे बढ़ाने के लिए मैं आपका और आपकी प्रतिभा का आभारी हूं।

    वित्तमंत्री व राज्यसभा नेता अरुण जेटली ने कहा कि सदन के प्रतिष्ठित अध्यक्ष के रूप में 10 साल पूरे करने के बाद अंसारी को विदाई देना भावुक अवसर है।

    जेटली ने कहा, सार्वजनिक जीवन में विभिन्न क्षेत्रों में आपका अनुभव रहा है, लेकिन राजनीतिक बिरादरी को संभालना एक अलग अनुभव था। उन्होंने कहा कि यह इसलिए भी चुनौतीपूर्ण रहा कि यह सदन (राज्यसभा) 1950 और 60 के दशक जैसा नहीं रहा है, अब इसका चरित्र बदल चुका है।

    राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने भी अंसारी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि अन्य सभापतियों के मुकाबले वह सर्वश्रेष्ठ हैं।

    आजाद ने कहा, आप कूटनीति के साथ सत्र चलाते रहे। आप एक खिलाड़ी भी हैं। मुझे लगता है कि अब आपको गोल्फ खेलने का समय मिलेगा। मैं अल्लाह से आपकी लंबी उम्र की दुआ करता हूं।

    तमिलनाडु के द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के तिरुचि सेल्वा ने कहा कि उन्हें अंसारी से बहुत कुछ सीखने को मिला है।

    उन्होंने कहा, मुझे आपके साथ विदेश यात्रा करने का मौका मिला। जहां मैंने आपाकी उदारता, सहिष्णुता और विनम्रता देखी। आप देश को लेकर चिंतित थे। आपने बड़े मुद्दों के आसान समाधान दिए। यह आपकी प्रशंसा करने के लिए अतिशयोक्ति नहीं है। मैंने यहां उत्तर भारतीय सदस्यों से जो सीखा है, वह है : कभी अलविदा ना कहना।

    अंसारी कई देशों में भारतीय राजदूत के तौर पर काम कर चुके हैं और वह संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि रहे हैं। वह अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कुलपति भी रह चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली पहुंचे शाह: पीएम मोदी ने किया राज्यसभा में स्वागत, गैरहाजिर सांसदों पर हुए नाराज
    Next Article अपहरण की कोशिश मामले में विकास, आशीष को दो दिन की पुलिस हिरासत
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 23 अक्टूबर को पहुंचेंगे रांची, मिशन 2029 और गिरिडीह उपचुनाव पर होगी चर्चा

    October 21, 2026

    पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी तेतरी देवी का निधन, मिथिलेश ठाकुर ने जताया शोक

    October 16, 2026

    ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के नए राज्यपाल, पलामू से तीन बार रह चुके हैं सांसद

    October 13, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में कथित ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा, NCB ने छह लोगों को किया गिरफ्तार
    • JPSC भर्ती मामला: पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते समेत 12 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 26 अक्टूबर को होगी पहली सुनवाई
    • रांची में दुर्लभ दोमुंहा सांप के साथ युवक गिरफ्तार, न्यूक्लियस मॉल के पास झोले से बरामद
    • कांके में दिल्ली पुलिस की छापेमारी: मुख्य आरोपी समीर अंसारी के घर से 2 थार और 4 बाइक बरामद, आरोपी फरार
    • नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, अगले बरस फिर आने का दिया न्योता
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version