Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»जैसलमेर में बाड़ाबंदी के बीच डीजे कोर्ट ने बसपा विधायकों को तामील कराए नोटिस
    Breaking News

    जैसलमेर में बाड़ाबंदी के बीच डीजे कोर्ट ने बसपा विधायकों को तामील कराए नोटिस

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 7, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान में पैदा हुए सियासी संकट के बीच राजधानी जयपुर से जैसलमेर स्थानांतरित किए गए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समर्थित विधायकों में शामिल बहुजन समाज पार्टी के 6 विधायकों को राजस्थान उच्च न्यायालय की ओर से जारी नोटिस शुक्रवार दोपहर तामील करवाए गए। जैसलमेर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से रीडर यह नोटिस लेकर शुक्रवार दोपहर होटल सूर्यागढ़ पैलेस पहुंचे, जहां विधायक लखन सिंह, राजेन्द्र सिंह, दीपचंद, जोगेन्दर सिंह अवाना, संदीप कुमार व वाजिब अली को नोटिस तामील करवाए गए।

    हाई कोर्ट की एकलपीठ ने कुछ दिन पहले भाजपा के नेता मदन दिलावर और बसपा की याचिका पर सुनवाई की थी। उस समय कोर्ट ने स्पीकर व विधानसभा सचिव सहित बसपा के 6 विधायकों से 11 अगस्त तक जवाब देने को कहा था। दिलावर व बसपा ने खंडपीठ में कहा था कि 14 अगस्त से विधानसभा सत्र है। इन 6 विधायकों के बाड़ाबंदी में होने से नोटिस तामील नहीं हो पा रहे हैं। इस पर हाई कोर्ट की डबल बैंच ने जैसलमेर की डीजे कोर्ट की मदद से विधायकों को प्रत्यक्ष तौर पर नोटिस तामील करवाने और स्थानीय समाचार पत्रों में सार्वजनिक इश्तिहार देने के निर्देश दिए थे।
    जैसलमेर में गहलोत खेमे की महिला विधायकों ने गुरुवार को तीज का पर्व मनाया। विधायक प्रशांत बैरवा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कैबिनेट मंत्री साले मोहम्मद राजकीय जवाहर अस्पताल लेकर पहुंचे। विधायक बैरवा के पेट में दर्द होने के कारण उन्हें यहां लाया गया था। यहां सोनोग्राफी करने के बाद रेडियोलॉजिस्ट ने उनका परीक्षण किया, इसके बाद विधायक को पेट दर्द की दवा दी गई।
    सियासी संकट के बीच कुछ मंत्री सचिवालय व अपने दफ्तर में बैठकर बैठकें ले रहे हैं तथा फाइलें निपटा रहे हैं। ज्यादातर मंत्री जैसलमेर की बाड़ाबंदी में ही फाइलें देख रहे हैं। बाड़ाबंदी में शामिल मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग व फोन के जरिए अपने विभागों के अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं तथा कामकाज की मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं।
    पिछले लगभग एक माह से बाड़ाबंदी में रह रहे कांग्रेस विधायक समय व्यतीत करने के लिए विभिन्न खेलों के साथ ही खुद को फिट रखने में जुटे हैं। जैसलमेर में विधायक व मंत्री सूर्यागढ़ रिसोर्ट में न सिर्फ व्यायाम कर रहे हैं, बल्कि कई खेल खेलकर खुद को तरोताजा बनाए हुए हैं। बाड़ाबंदी के बीच पार्टी के युवा विधायक सुबह-शाम रनिंग और जॉगिंग कर रहे हैं। वरिष्ठ विधायक और महिला विधायक योगा के जरिए खुद को फिट रखने की कोशिश कर रहे हैं। रनिंग-जॉगिंग के बाद विधायक होटल परिसर में फुटबाल और बैडमिंटन में भी हाथ आजमा रहे हैं। दोपहर के वक्त विधायक समय व्यतीत करने के लिए कैरम और शतरंज जैसे खेलों में दिलचस्पी ले रहे हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएम मोदी करेंगे ‘राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र’ का उद्घाटन
    Next Article विधायक इरफ़ान अंसारी और कांग्रेस पार्टी सभी महिलाओं से माफ़ी मांगे : आरती कुजूर
    shivam kumar

      Related Posts

      कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज

      November 13, 2026

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप से बिहार में बंधक बनाए गए झारखंड के आठ श्रमिक मुक्त

      November 10, 2026

      JSSC-CGL पेपर लीक मामले में CID का शिकंजा, कोडरमा से दो युवक गिरफ्तार

      September 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 लोगों की मौत, कई घायल
      • कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज
      • मजदूर की बेटी सरिता ने बढ़ाया जामताड़ा का मान, झारखंड अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में बनाई जगह
      • लुगुबुरु महाधर्म सम्मेलन की तैयारी तेज, ड्रोन-CCTV से होगी 24 घंटे निगरानी; 24 नवंबर को पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
      • कैंसर की दवाओं की नई कीमतों पर रांची में छापेमारी जैसी जांच, चार अस्पतालों की फार्मेसी खंगाली
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version