Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»नोटबंदी ने असंगठित क्षेत्र को अपंग बना दिया है : भाजपा सांसद
    राजनीति

    नोटबंदी ने असंगठित क्षेत्र को अपंग बना दिया है : भाजपा सांसद

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 10, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उधर, मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री और भाजपा विधायक ओम प्रकाश धुर्वे ने जीएसटी को समझ से परे बताया है

    केंद्र सरकार और भाजपा भले ही नोटबंदी को काले धन के खिलाफ सफल कदम बता रही हो लेकिन भाजपा सांसद इससे सहमत नहीं दिखाई दे रहे हैं. गुरुवार को भाजपा सांसद और बीड़ी कारोबारी श्यामा चरण गुप्ता ने कहा कि इसने असंगठित क्षेत्र को अपंग बना दिया है. उनका यह भी कहना था कि यह असंगठित क्षेत्र में बेरोजगारी और खुदकुशी के लिए भी जिम्मेदार है. अंग्रेजी अखबार द हिंदू के अनुसार इलाहाबाद से भाजपा सांसद श्यामा चरण गुप्ता ने यह बातें वित्त मामलों की संसद की स्थायी समिति की बैठक में कही. इसके अध्यक्ष कांग्रेस सांसद वीरप्पा मोइली हैं.

    इस बैठक में आर्थिक मामलों के सचिव सतीश चंद्र गर्ग, वित्तीय सेवाओं के सचिव राजीव कुमार और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष सुशील चंद्र भी मौजूद रहे. इसके एक अन्य सदस्य ने बताया कि श्यामा चरण गुप्ता ने असंगठित क्षेत्र में भुखमरी जैसे हालात होने का दावा किया. इसके साथ उन्होंने असंगठित क्षेत्र में श्रमिकों की खुदकुशी के आंकड़ों को लेकर वित्त मंत्रालय के अधिकारियों से सवाल भी पूछे. बीड़ी जैसे व्यवसायों पर नोटबंदी के असर को लेकर श्यामा चरण गुप्ता ने कहा कि पहले नगदी की कमी से नौकरियां गईं, फिर बीड़ी पर 28 फीसदी वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) ने मांग को पूरी तरह घटा दिया. हालांकि, उनके इन तमाम आरोपों पर समिति के दूसरे भाजपा सदस्य मौन रहे. रिपोर्ट के मुताबिक किसी ने न तो उनका विरोध किया और न ही नोटबंदी या जीएसटी के समर्थन में कुछ कहा. केवल बेंगलुरू से राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने नोटबंदी का समर्थन किया.

    इस बीच मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री और भाजपा विधायक ओम प्रकाश धुर्वे ने जीएसटी को समझ से परे बताया है. द टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार उन्होंने कहा, ‘जीएसटी को मैं खुद नहीं समझ पा रहा इसलिए इस बारे में नहीं बोलूंगा. बड़े-बड़े सीए नहीं समझ पा रहे हैं, व्यापारी भी नहीं समझ पा रहे हैं.’ हालांकि, उन्होंने यह भी कहा, ‘सब समझ-समझ का खेल है. धीरे-धीरे जब समझ जाएंगे तो बहुत सुकून मिलेगा, अच्छा लगेगा.’ जीएसटी को इसी साल जुलाई में लागू किया गया था. लेकिन इसके ढांचे को लेकर काफी आलोचना हो रही है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुजरात में कई नेता अपने सुरक्षाकर्मियों से ही क्यों डरे हुए हैं?
    Next Article दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला…ऑड-ईवन के दौरान डीटीसी बसों में सफर मुफ्त
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी तेतरी देवी का निधन, मिथिलेश ठाकुर ने जताया शोक

    October 16, 2026

    ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के नए राज्यपाल, पलामू से तीन बार रह चुके हैं सांसद

    October 13, 2026

    ढुल्लू महतो और जयराम महतो में फिर बढ़ी तकरार, विनोद बिहारी महतो की विचारधारा पर छिड़ी बहस

    October 9, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • साहिबगंज में सनसनीखेज वारदात: नवविवाहिता की गला रेतकर हत्या, पति ने फांसी लगाकर दी जान
    • पश्चिम बंगाल में भीषण सड़क हादसा, जामताड़ा के भाजपा नेता बृजकिशोर सिंह समेत दो की मौत, 5 घायल
    • सड़क नहीं, तो एंबुलेंस भी नहीं! प्रसव पीड़ा से तड़पती सुकुरमुनी को खाट पर लादकर 4 किमी पैदल चले परिजन
    • बिरसा सेवा सदन में मां उग्रतारा अल्ट्रासाउंड सेंटर का शुभारंभ, स्थानीय लोगों को मिलेगी सुविधा
    • दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर, पत्रकार समेत चार गंभीर घायल
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version