Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, September 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बड़ी खबर LIVE: एमपी के विदिशा में कुआं धंसने कोहराम! अब तक 4 शव बरामद, 19 लोग बचाए गए, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
    Breaking News

    बड़ी खबर LIVE: एमपी के विदिशा में कुआं धंसने कोहराम! अब तक 4 शव बरामद, 19 लोग बचाए गए, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 16, 2021Updated:July 16, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा में गुरुवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां लाल पठार गांव में एक कुएं में बच्चे के गिरने के बाद उसे निकालने पहुंचे लोगों की भीड़ की वजह से कुआं धंस गया, जिसके चलते कई लोग अंदर जा गिरे। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम ने रात में ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और शुक्रवार सुबह तक 20 लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। कुएं से अभीतक 4 लोगों के शव निकाले गए हैं। अभी भी कई लोग लापता हैं।

    हादसा गुरुवार रात उस वक्त हुआ जब गांव के संदीप परिहार नामक बच्चे की कुएं में गिरने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उसे निकालने के लिए कुएं की छत पर खड़े हो गए। जिससे कुएं की छत भरभरा कर गिर गई और कई लोग कुएं में गिर गए। तकरीबन 30 फीट गहरे कुएं में 10-15 फीट तक पानी था।

    घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे जेसीबी समेत अन्य मशीनों के जरिए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कमिश्नर कवींद्र कियावत के साथ ही पुलिस महानिरीक्षक साई मनोहर भी मौके पर पहुंच गए थे।

    उधर, रात तकरीबन 11 बजे राहत कार्य में लगा एक ट्रैक्टर भी जमीन के धंसने से गिर गया। देर रात तक कुएं का पानी निकालने की कवायद की गई। कुएं के पास से जेसीबी की मदद से नाली खोदी गई है। रात डेढ़ बजे कुएं का दस फीट पानी बाहर निकालने के बाद एनडीआरएफ की टीम कुएं में उतरी। कुएं में अब भी करीब 10 फीट पानी बचा है। कुएं में गिरा ट्रैक्टर निकाल लिया गया।

    आधिकारिक तौर पर कोई भी यह बताने को तैयार नहीं है कि कुएं के पास कितने लोग जमा थे और कितने लोग कुएं में गिर गए। अबतक चार शव मौके से निकाले गए हैं। सूत्रों के अनुसार करीब एक दर्जन लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। बताया जाता है कि कुएं को खाली करते समय कुएं की दीवार भी धंस जाने से बचाव कार्य काफी प्रभावित हुआ। बचाव कार्य में लगे होमगार्ड के दो जवान, ट्रैक्टर और डीजल पंप भी कुएं में गिर गए। हालांकि दोनों होमगार्ड जवानों को निकाल लिया गया है।

    सीएम ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा में अपनी गोद ली हुई बेटियों की शादी के मौके पर मौजूद थे इसलिए उन्होंने विवाह स्थल को ही कंट्रोल रूम बना दिया। हादसे के तुरंत बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तमाम बड़े अधिकारियों से बात कर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए कहा।

    शुक्रवार सुबह सीएम ने मृतकों के परिवार वालों को 5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार की सहायता का ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि घटना की सतत निगरानी की जा रही है। सीएम शिवराज ने मामले की जांच के आदेश देते हुए प्रभावितों को हरसंभव मदद की बात कही है।

    वहीं, विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग भी मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भोपाल से मौके पर पहुंचे और लगातार राहत और बचाव कार्य निगरानी करते रहे।

    सरपंच ने बताई आंखो देखी

    ग्राम पंचायत स्वरूपनगर के सरपंच अमरसिंह कुशवाह ने बताया कि गुरुवार शाम को पानी भरने के लिए गया एक बालक संदीप परिहार कुएं में गिर गया था। उसे निकालने के लिए करीब 50 से अधिक लोग कुएं पर पहुंच गए। कुशवाह के मुताबिक इस कुएं पर लोहे की गाटर डालकर सीमेंट की छत डाल दी गयी थी। कुएं में सिर्फ बीच का हिस्सा खुला रहता था। बच्चे को निकालने पहुंचे लोग गाटर की इस छत पर चढ़ गए। भीड़ के दबाव के कारण दोनों तरफ की छत कुएं में गिर गई। इसके चलते छत पर खड़े लोग भी कुएं के पानी में जा गिरे। सरपंच के मुताबिक यह कुआं करीब 30 फीट गहरा है। जिसमें करीब 20 फीट तक पानी भरा हुआ था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनयी ऊंचाईः मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी ने फिर बनाया तेजी का नया रिकॉर्ड
    Next Article कांग्रेस में कलह, क्रोध में ‘माननीय’
    shivam kumar

      Related Posts

      नेत्रहीनता को मात देकर छाए सुनील लोधी: फिल्म ‘हनुमान अंश’ के भजन ने दिलाई देश भर में पहचान

      September 1, 2026

      यूपी में JPNIC को निजी हाथों में सौंपने पर सियासी घमासान, अखिलेश यादव और बीजेपी आमने-सामने

      August 31, 2026

      उत्तराखंड शुद्धिकरण विवाद: राहुल गांधी पर एफआईआर, हल्द्वानी घटना पर गरमाई सियासत

      August 31, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • NEET छात्र प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, देशभर की FIR रद्द; 5 सितंबर का मार्च वापस
      • नेत्रहीनता को मात देकर छाए सुनील लोधी: फिल्म ‘हनुमान अंश’ के भजन ने दिलाई देश भर में पहचान
      • एलबी सिंह और आरती सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब
      • बरियातू गोलीकांड का खुलासा: कुख्यात अपराधी लव कुश शर्मा ने दिया था वारदात को अंजाम
      • जमीन के म्यूटेशन रिकॉर्ड में हेरफेर का आरोप, एसीबी ने दर्ज की FIR; पूर्व सीओ श्वेता वर्मा की तलाश तेज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version