Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों ने धोनी को सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से बताया
    क्रिकेट

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों ने धोनी को सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से बताया

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 5, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली:  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समुदाय ने महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ करके हुए उन्हें सर्वकालिक महान कप्तानों में से एक करार दिया। धोनी ने कल भारत के सीमित ओवरों का कप्तान पद भी छोड़ दिया था। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने धोनी को किसी क्रिकेट टीम की अगुवाई करने वाला सर्वकालिक महान कप्तानों में से एक बताया। वान ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, ‘‘यहां तक कि सर्वकालिक महान कप्तानों में से एक ने फैसला कर लिया कि अब बहुत हो चुका। शाबाश धोनी एक अविश्सनीय कप्तानी दौर के लिये।’’

    आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और 2015 में विश्व कप जीतने के बाद अपना पद छोड़ने वाले माइकल क्लार्क ने भी धोनी की जमकर तारीफ की और कहा कि वह अभी भारतीय क्रिकेट में अहम योगदान दे सकते हैं। क्लार्क ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, ‘‘धोनी को भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक के रूप में याद किया जाएगा। वह बेहतरीन इंसान है और अब भी भारतीय क्रिकेट में काफी योगदान दे सकता है।’’ क्लार्क को लगता है कि विराट कोहली भारत की सीमित ओवरों की टीम की अगुवाई करने के लिये नैसर्गिक पसंद है। उन्होंने आगे लिखा, ‘‘मेरी राय में अब कोहली का समय है कि वह तीनों प्रारूप में कप्तानी संभाले। वह सुपरस्टार है और चुनौती के लिये तैयार है।“

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविराट कोहली को मिलेगी वनडे, टी20 की भी कमान
    Next Article लिएंडर पेस ने हार के साथ 2017 सत्र की शुरूआत की
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम का लंदन के इंडिया हाउस में भव्य स्वागत

    July 6, 2025

    ग्रेनेडा टेस्ट: तीसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 254 रन की हुई

    July 6, 2025

    दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए डीडीसीए ने जारी किए खिलाड़ियों की नीलामी के नियम

    July 4, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
    • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
    • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
    • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
    • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version