Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, January 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»टी-20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीम में तस्कीन की वापसी, जाकेर को नहीं मिली जगह
    स्पोर्ट्स

    टी-20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीम में तस्कीन की वापसी, जाकेर को नहीं मिली जगह

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ढाका। बांग्लादेश ने भारत और श्रीलंका में 7 फरवरी से 8 मार्च तक होने वाले आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद की टी20 प्रारूप में वापसी हुई है, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज जाकेर अली को टीम में जगह नहीं मिल सकी है।

    तस्कीन अहमद हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से बाहर थे और इस दौरान उन्होंने ILT20 में शारजाह वॉरियर्ज़ के लिए खेला था। अब उन्हें सीधे वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया है।

    टीम की कमान शीर्ष क्रम के बल्लेबाज लिटन कुमार दास को सौंपी गई है, जबकि सैफ हसन को उपकप्तान बनाया गया है। चयनकर्ताओं ने जाकेर अली के अलावा महिदुल इस्लाम अंकॉन को भी बाहर रखा है। इसके साथ ही शानदार फॉर्म में चल रहे नजमुल हुसैन शांतो को भी टीम में जगह नहीं मिली।

    बांग्लादेश को ग्रुप सी में रखा गया है, जहां उसका सामना वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, नेपाल और डेब्यू कर रही इटली से होगा। बांग्लादेश अपना अभियान 7 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू करेगा। इसके बाद 9 फरवरी को इटली, 14 फरवरी को इंग्लैंड (दोनों मैच कोलकाता में) और 17 फरवरी को मुंबई में नेपाल से मुकाबला होगा।

    बांग्लादेश की टी20 वर्ल्ड कप टीम

    लिटन कुमार दास (कप्तान), मोहम्मद सैफ हसन (उपकप्तान), तंजीद हसन, मोहम्मद परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदय, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहान, माहेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, एमडी शाइफुद्दीन, शोरिफुल इस्लाम

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ कर प्रधानमंत्री ने कहा- टीम के समन्वय से मिलती है जीत
    Next Article आदिवासियत का संरक्षक है पेसा
    shivam kumar

      Related Posts

      शूटिंग लीग ऑफ इंडिया से लोग इस खेल को समझेंगे और सराहेंगे : नीरज कुमार

      January 2, 2026

      सजोर्ड मारिजने बने भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच

      January 2, 2026

      (वार्षिकी) भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने 2025 में जीते दो महत्वपूर्ण पदक

      December 28, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बांग्लादेश में हिंदू नेता का नामांकन रद्द, चुनावी प्रक्रिया पर उठे सवाल
      • मुख्यमंत्री से अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर की मुलाकात, खेल मैदान और सरकारी सहयोग का दिया भरोसा
      • ओडिशा में बड़ा हादसा: ढेंकनाल की पत्थर खदान में गिरी विशाल चट्टान, दो मजदूरों की दर्दनाक मौत
      • उपमुख्यमंत्री 5 जनवरी को भागलपुर में करेंगे शिकायतों की सुनवाई
      • सर्द शीतलहर और मौसम के पूर्वानुमान को लेकर 6 जनवरी तक वर्ग आठ के संचालन पर रोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version