धनबाद: शनिवार को मकर संक्रांति के मौके पर धनबाद के जगजीवन नगर स्थित पार्क में भाजपा द्वारा मकर सक्रांति के पर्व मनाया गया। इस दरमियान संसद पीएन सिंह एवं विधायक राज सिन्हा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरी प्रकाश लाटा, प्रवक्ता मिल्टन पार्थ सारथी, जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमलेश सिंह, उपाध्यक्ष नितिन भट्ट समेत सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हो कर हर्षोउल्लास के साथ मकर सक्रांति का पर्व मनाया। सांसद पीएन सिंह ने कहा कि आज के दिन नए साल की शुरुआत होता है और आज के दिन ही काम का शुभारम्भ करना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के सामने इस राज्य को बढाÞने की जिम्मेवारी है। नई सोच से नए ढंग से धनबाद के विकास का संकल्प लेने का काम कर रहे है। साथ ही एकता का परिचय देते हुए उन्होंने कहा कि एक जुटता से हम धनबाद का विकाा करें। राष्ट्र का विकास करें। वहीं विधायक राज सिन्हा ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व हमलोगों के लिए बड़ा ही महत्पूर्ण पर्व है। आज से सभी शुभ काम शुरु होंगे। समाज के हर धर्म के लोग इस पर्व को अलग अलग ढंग से मानते है। सासंद और विधायक ने सभी को शुभकामनाएं दी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



