Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»टेनिस»आॅस्ट्रेलियन ओपन: सेरेना और नडाल की मेलबर्न में शानदार शुरुआत
    टेनिस

    आॅस्ट्रेलियन ओपन: सेरेना और नडाल की मेलबर्न में शानदार शुरुआत

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 17, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मेलबर्न: दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सेरेना विलियम्स और स्पेनिश स्टार राफेल नडाल ने भीषण गर्मी के बावजूद बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को आसान जीत के साथ आॅस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया। चोटिल होने के कारण कुछ महीनों तक कोर्ट से दूर रहने वाली सेरेना ने स्विट्जरलैंड की युवा स्टार बेलिंडा बेनसिच की चुनौती को आसानी से ध्वस्त किया। उन्होंने यह मैच 6-4, 6-3 से जीता।
    नडाल को भी जर्मनी के फ्लोरिन मेयर के खिलाफ 6-3, 6-4, 6-4 से जीत दर्ज करने में खास मशक्कत नहीं करनी पड़ी। मेलबर्न पार्क पर दिन का तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया था लेकिन यूएस ओपन सेमीफाइनल में हार के बाद ज्यादा मैच नहीं खेल पाने वाली सेरेना ने यहां पहले दौर में अपनी अच्छी फार्म का परिचय देकर अपनी प्रतिद्वंद्वियों को भी आगाह कर दिया। बेनसिच ने पहले सेट में उन्हें कुछ देर तक चुनौती दी लेकिन दूसरे सेट में सेरेना के आक्रामक तेवरों के सामने उनकी एक नहीं चली।
    हाल में रेडिट के सह संस्थापक अलेक्सिस ओहानियन के साथ सगाई करने वाली सेरेना की निगाह 23वां ग्रैंडस्लैम जीतकर स्टेफी ग्राफ के ओपन युग के 22 ग्रैंडस्लैम के रेकॉर्ड को तोड़ने पर टिकी हैं। सेरेना ने जीत के बाद कहा, ‘बेनसिच बहुत अच्छी खिलाड़ी है और हाल में उन्हें चोटी की दस खिलाड़ियों में आंका गया था। मैंने पहले दौर में जितने मैच खेले उनमें से यह सबसे कड़े मैचों में से एक था। मैं जानती थी कि मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा लेकिन अभी मेरे पास गंवाने के लिए कुछ भी नहीं है। मैं हर मैच को मजे के लिये खेल रही हूं। मैं खेलने से ही बहुत खुश हूं।’
    इस अमेरिकी खिलाड़ी का अगला मुकाबला चेक गणराज्य की लूसी सैफरोवा से होगा जिन्होंने यानिना विकमेयर को 3-6, 7-6, 6-1 से हराया। यूएस ओपन में सेरेना को हराने वाली चेक गणराज्य की पांचवीं वरीयता प्राप्त कारोलिना पिलिसकोवा ने स्पेन की सारा सोरिबेस टोर्मा को आसानी से 6-2, 6-0 से शिकस्त दी। उनका अगला मुकाबला रूसी क्वॉलिफायर अन्ना ब्लिनकोवा से होगा जिन्होंने रोमानिया की मोनिका निकोलेस्कु की उम्मीदों पर पानी फेरा। पिछले सप्ताह सिडनी इंटरनैशनल का खिताब जीतने वाली नौंवी वरीय ब्रिटिश खिलाड़ी जो कोंटा ने बेल्जियम की क्रिस्टीन फ्लिपकेन्स को 7-5, 6-2 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। ब्रिटेन की हीथर वॉटसन ने यूएस ओपन की पूर्व विजेता 18वीं वरीय समांता स्टोसुर को तीन सेट तक चले मैच में 6-3, 3-6, 6-0 से हराया, जबकि डोमिनका सिबुलकोवा ने डेनिसा अलाटोर्वा को 7-5, 6-2 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनायी।
    डेनमार्क की 17वीं वरीय कारोलिन वोजनियाकी ने आस्ट्रेलिया की एरिना रोडियोनोवा को आसानी से 6-1, 6-2 से पराजित किया जबकि रूस की 14वीं वरीय इलेना वेसनिना को रोमानिया की अन्ना बोगडन को 7-5, 6-2 से हराने में थोड़ा संघर्ष करना पड़ा। पुरुष वर्ग में कनाडा के तीसरी वरीयता प्राप्त मिलोस राओनिच ने जर्मनी के डस्टिन ब्राउन को तीन सेट में आसानी से 6-3, 6-4, 6-2 से हराया। जर्मनी के अलेक्सांद्र जेवेरेव ने रोबिन हास को पांच सेट में 6-2, 3-6, 5-7, 6-3, 6-2 में पराजित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीसीसीआइ ने आशीष कपूर को जूनियर सेलेक्शन पैनल से हटाया, विवाद
    Next Article आदिवासी-मूलवासियों के हित में सरकार ने उठाये कदम
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    कनाडियन ओपन — विंबलडन चैंपियन इगा स्वियातेक तीसरे दौर में

    July 31, 2025

    राष्ट्रीय खेल : टेबल टेनिस मिश्रित डबल्स में दिखा रोमांच, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल ने किया दमदार प्रदर्शन

    February 12, 2025

    राष्ट्रीय खेल: टेबल टेनिस में पश्चिम बंगाल ने दोनों टीम इवेंट्स में जीते गोल्ड

    February 11, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • शुभेंदु अधिकारी की पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला, बीएसएफ को मिलेगी जमीन
    • संसदीय समिति की बैठक में नहीं आए प्रधानमंत्री बालेन्द्र, नेपाली कांग्रेस ने किया बैठक का बहिष्कार
    • काठमांडू हवाई अड्डे पर टर्किश विमान में लैंडिंग के दौरान आग लगी, सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित
    • होर्मुज में फिलहाल शांति की उम्मीद नहीं, युद्ध टालने के प्रयासों को झटका
    • सत्य घटनाओं से प्रेरित ‘द नर्मदा स्टोरी’ 12 जून को होगी रिलीज़
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version