Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»कुछ मुद्दों पर गतिरोध, सितंबर तक टल सकता है GST
    बिजनेस

    कुछ मुद्दों पर गतिरोध, सितंबर तक टल सकता है GST

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 4, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:  वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लेकर गतिरोध आज भी जारी रहा। करदाताओं पर नियंत्रण तथा समुद्री क्षेत्र में व्यापार पर करों को लेकर केंद्र और राज्य अपने-अपने रुख से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। माना जा रहा है कि इस गतिरोध की वजह से जीएसटी का क्रियान्वयन सितंबर तक टल सकता है। जीएसटी के मामले में शक्तिशाली जीएसटी परिषद की दो दिन की बैठक में इन मुद्दों पर समाधान निकलता नहीं दिखा। परिषद की यह आठवीं बैठक है जिनमें इन जटिल मुद्दों पर कुछ प्रगति नहीं दिखाई दी।

    गैर-भाजपा शासित राज्यों का मानना है कि अब नई अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था सितंबर तक ही लागू हो पायेगी। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता वाली जीएसटी परिषद की अगली बैठक अब 16 जनवरी को होगी। परिषद में राज्यों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। इस बैठक में करदाताओं के नियंत्रण के मुद्दे को हल करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही समुद्री क्षेत्र में होने वाले व्यापार पर राज्यों को कर लगाने के अधिकार संबंधी मुद्दे को भी अंतिम रूप देने की कोशिश होगी। केरल के वित्त मंत्री थॉमस इसाक ने कहा कि जीएसटी परिषद के समक्ष अभी राज्यों को जीएसटी के क्रियान्वयन के बाद मुआवजे के वित्त पोषण तथा राज्यों की एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) में भागीदारी के मुद्दे अटके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘काफी मेहनत करने के बाद इसे सितंबर से अमल में लाना संभव है। मैं जीएसटी को जून-जुलाई में क्रियान्वित करने को लेकर आशान्वित नहीं हूं। यह नया कर है और इसमें काफी जटिलता है। ऐसे में पूरी तैयारी के बाद ही इस पर आगे बढ़ना चाहिए। ऐसे में मेरी समझ के अनुसार जीएसटी को सितंबर से लागू किया जाएगा।’’

    केरल के वित्त मंत्री ने कहा कि कुछ राज्य चाहते हैं कि ऊंचे कर दायरे में जीएसटी से मिलने वाले राजस्व को राज्य-केन्द्र के बीच 60:40 अनुपात में बांटा जाये। वर्तमान में इसके लिए 50:50 का अनुपात तय किया गया है। इसाक ने कहा कि चार अलग-अलग दरें तय की गई हैं। सबसे ऊंची दर 28 प्रतिशत की है। इसमें से कितना केंद्र का और कितना राज्यों का हिस्सा होगा, कानून में इसे परिभाषित नहीं किया गया है। ऐसा मान लिया गया है कि यह 50:50 के अनुपात में होगा। ‘‘आजादी के बाद ही केंद्र और राज्यों के वित्तीय संबंधों में असंतुलन है और यह लगातार बढ़ रहा है। राज्यों के अधिकारों में कटौती हो रही है।’’

    उन्होंने कहा कि इस चीज को इस तरीके से सुधारा जा सकता है कि राज्यों का जीएसटी में हिस्सा 60 प्रतिशत हो। कई राज्यों ने इसका समर्थन किया है। केंद्र ने इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन इस पर बाद में चर्चा करना तय हुआ है। इसाक ने कहा कि केंद्र और राज्यों के बीच तालमेल बढ़ रहा है। ‘‘केंद्र कुछ चीजों पर फिर से विचार करने को तैयार है। कुल मिलाकर केंद्र एक कदम पीछे जाने को तैयार है। यदि वह वास्तव में ऐसा करता है, तो मेरा मानना है कि सहमति बन जाएगी।

    आईजीएसटी के बारे में इसाक ने कहा कि संविधान संशोधन की एक व्याख्या के अनुसार आईजीएसटी कर केंद्र द्वारा लगाया, जुटाया और निर्दिष्ट किया जाएगा। बैठक के दौरान राज्यों ने कहा कि आईजीएसटी को राज्यों की भागीदारी तथा दोहरे नियंत्रण के बिना लागू नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि कुछ राज्य 1.5 करोड़ रुपये से कम कारोबार वाले करदाताओं पर अपने नियंत्रण की मांग पर टिके हुए हैं। कुल राजस्व में ऐसे करदाताओं का हिस्सा 15 प्रतिशत है। जीएसटी परिषद की आज की बैठक में दोहरे नियंत्रण के मुद्दे पर विचार विमर्श नहीं हुआ।

    इसाक ने कहा, ‘‘केंद्र इस बारे में राज्यों की स्थिति को समझ रहा है। यदि वे 16 जनवरी को फैसला ले पाते हैं तो हम इसमें आगे बढ़ पाएंगे। कुल मिलाकर केंद्र एक कदम पीछे खींच रहा है। यदि वह वास्तव में एक और कदम पीछे खींचता है, तो सहमति बन सकती है।’’ समुद्र में व्यापार के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘विशेष आर्थिक क्षेत्र यानी सेज राज्यों के क्षेत्र में आता है, लेकिन इसे स्वतंत्र क्षेत्र माना जाता है। कुछ इसी तरह का बर्ताव जीएसटी कानून में तटवर्ती जलक्षेत्र के मामले में दिया जा सकता है। केंद्र इस स्थिति को स्वीकार करता दिख रह है। हालांकि, अभी उसने इस पर कुछ कहा नहीं है, लेकिन 16 जनवरी को इस पर कुछ कहेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफरवरी में बजट संबंधी दरख्वास्त पर गौर करेगा चुनाव आयोग
    Next Article लोग अकाली-भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने को बेताबः केजरीवाल
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक

    April 20, 2026

    शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट

    April 20, 2026

    ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

    April 20, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री मोदी को नाव में घुमाने वाले नाविकों ने सुनाया अनुभव, बोले- सपने जैसा पल, साथ रहने का दिया संदेश
    • अनिल कुमार महतो ने स्टेट बार काउंसिल में तीसरी बार जीत कर चुनाव में रचा इतिहास
    • टाटा स्टील प्लांट में बड़ी चोरी की कोशिश नाकाम, तीन आरोपित गिरफ्तार
    • धनबाद में भू-धसान: टण्डाबाड़ी बस्ती के 10 घर जमीनदोज और चार घायल
    • जैक 10वीं रिजल्ट के बाद CM हेमंत ने दी बधाई- बच्चों आगे बढ़ने का दिया संदेश
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version