आदित्यपुर: खरसावां में शहीद स्थल पर हुई घटना को लेकर कार्यसमिति की बैठक में चर्चा हुई। भाजपा नेताओं ने इस घटना को लेकर नाराजगी जताई और इसकी कड़ी निंदा की। भाजपा नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री वहां शहीदों को सम्मान देने गये थे, लेकिन विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सीएम के साथ जो व्यवहार किया है, उससे न सिफ उनका अपमान हुआ है बल्कि उन शहीदों का भी अपमान हुआ है, जिनकी जान गोलीकांड में गयी थी। भाजपा ने कहा कि एक तो सीएनटी-एसपीटी एक्ट को लेकर आदिवासी-मूलवासियों में कहीं भी सरकार के खिलाफ गुस्सा नहीं है। जनता को पता है कि सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन उनके हक में है। इससे न सिफ आदिवासियों-मूलवासियों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी बल्कि उनकी जमीन की लूट भी बंद होगी। भाजपा नेताओं ने कहा कि अगर विपक्ष को सीएम का विरोध ही करना था तो उन्हें कम से कम जगह का ख्याल तो रखना चाहिए था।
हैप्पी बर्थ डे सर…
कार्यसमिति की बैठक के पहले सत्र में मुख्यमंत्री रघुवर दास और लक्ष्मण गिलुआ ने चतरा के सांसद सुनील सिंह को बुके देकर बधाई दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि शायद आप लोगों को नहीं पता कि आज सुनील जी का जन्मदिन है। इतना सुनने के बाद बैठक में मौजूद तमाम नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। एक कोने से पार्टी की डिमांड उठी तो सुनील सिंह ने स्वत: कहा भाई आप निश्चिंत रहिये भोज-भात मैं दूंगा।
जामताड़ा जिलाध्यक्ष सुखमनी से सबक लेने की जरूरत
जिलाध्यक्षों की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास की नजर जैसे ही जामताड़ा की जिलाध्यक्ष सुखमनी हेंब्रम पर पड़ी, उन्होंने कहा कि सुखमनी बेमिसाल हैं। सीएम ने कहा कि विकास पर्व के दौरान सुखमनी जी ने ऐतिहासिक काम किया है। कार्यकर्ताओं को जोड़कर विकास पर्व को जन-जन तक पहुंचाया। तमाम कार्यकर्ताओं को इनसे सीखने की जरूरत है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version