Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»बजट में पांच लाख तक की आय करमुक्त करने की मांग
    बिजनेस

    बजट में पांच लाख तक की आय करमुक्त करने की मांग

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJanuary 2, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:  आर्थिक विशेषज्ञों का सुझाव है कि नोटबंदी के झटके से अर्थव्यवस्था को उबारने के लिये आगामी बजट में कुछ कदम लीक से हटकर उठाए जाने चाहिए। बाजार में मांग बढ़ाने के उपाय करने के साथ साथ व्यक्तिगत आयकर छूट की सीमा बढ़ाकर पांच लाख रुपये की जानी चाहिये। कुछ विश्लेषकों का मानना है कि नवंबर में नोटबंदी के असर से अर्थव्यवस्था पर थोड़े समय तक विपरीत प्रभाव रहेगा और आर्थिक वृद्धि दर एक प्रतिशत तक गिर सकती है। वर्ष 2015-16 में वृद्धि 7.6 प्रतिशत और चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 7.2 प्रतिशत थी। विशेषज्ञों के अनुसार कृषि क्षेत्र का प्रदर्शन इस बार बेहतर रहने की उम्मीद है इसलिये नोटबंदी से पड़ने वाले असर को यह कुछ कम करेगा।

    उद्योग मंडल एसोचैम की अप्रत्यक्ष कर समिति के अध्यक्ष निहाल कोठारी का अनुमान है कि 2016-17 में आर्थिक वृद्धि 6.5 से 7 प्रतिशत के दायरे में रहेगी। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से खुदरा और लघु उद्योगों पर असर पड़ा है। बजट में उनके प्रोत्साहन के कुछ खास उपाय होने चाहिये। कोठारी मानते हैं कि व्यक्तिगत आयकर में छूट कुछ न कुछ बढ़ाई जा सकती है। यह स्लैब में वृद्धि या दरों में कमी के रूप में हो सकती है। उपभोक्ता वस्तुओं पर उत्पाद शुल्क दरों में भी कमी लाई जा सकती है।

    पीएचडी वाणिज्य एवं उद्योग मंडल के मुख्य अर्थशास्त्री एस.पी. शर्मा ने कहा, ‘‘लोगों की खर्च करने लायक आय बढ़नी चाहिये। पांच लाख रुपये तक की आय पर कोई कर नहीं लगना चाहिये। सालाना पांच लाख रुपये अब नया सामान्य स्तर बन गया है।’’ शर्मा ने कहा कि कृषि क्षेत्र के लिये केन्द्रीय योजना में छह प्रतिशत हिस्सा आवंटित होना चाहिये। कृषि क्षेत्र में काफी कुछ सुधार की जरूरत है। कृषि उत्पादक क्षेत्रों को सीधा मंडियों से जोड़ने की जरूरत है।

    वर्तमान में ढाई लाख रुपये तक की आय कर मुक्त है जबकि ढाई से पांच लाख रुपये की आय पर 10 प्रतिशत, पांच से दस लाख रुपये की सालाना आय पर 20 प्रतिशत और दस लाख रुपये से अधिक की आय पर 30 प्रतिशत की दर से कर लगाया जाता है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पिछले बजट में पांच लाख रुपये तक की वार्षिक आय के दायरे में आने वाले करदाताओं को विशेष छूट के तहत 2,000 रुपये की छूट को बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दिया था। इसके अलावा किराये पर रहने वाले करदाताओं के लिये जिन्हें नियोक्ता से किसी प्रकार का मकान भत्ता नहीं मिलता है, उनकी सालाना कर योग्य आय में से 24,000 रुपये की कटौती को बढ़ाकर 60,000 रुपये सालाना कर दिया था।

    वित्त मंत्री ने पिछले बजट में कंपनी कर दरों में कमी की भी शुरुआत की थी। उन्होंने कुछ शर्तों के साथ कंपनियों को 25 प्रतिशत की निम्न दर से कर देने का विकल्प उपलब्ध कराया। वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) के मुद्दे पर निहाल कोठारी ने कहा, ‘‘मौजूदा परिस्थिति में एक अप्रैल से जीएसटी लागू होना मुश्किल लगता है, लेकिन एक जुलाई से इसे लागू किया जा सकता है। जीएसटी लागू करने के लिये उद्योगों को भी तैयारी करनी होगी, उसके बाद ही यह लागू हो सकेगा।’’ शर्मा ने भी कहा कि जीएसटी में ज्यादा देरी नहीं होनी चाहिये।

    इंडियन ऑयल कारपोरेशन के पूर्व अध्यक्ष आर.एस. बुटोला ने पेट्रोलियम क्षेत्र के बारे में कहा कि सरकार को कच्चे तेल पर उपकर को मूल्यानुसार 8 से 10 प्रतिशत रखना चाहिये। मौजूदा 20 प्रतिशत की दर काफी ज्यादा है। उन्होंने देश में कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने के लिये मौजूदा खोज क्षेत्रों में भी कंपनियों को विभिन्न प्रकार के प्रोत्साहन देने की वकालत की है। बुटोला ने कहा है कि प्रधानमंत्री के देश में कच्चे तेल आयात पर निर्भरता 10 प्रतिशत कम करने के लक्ष्य को यदि हासिल करना है तो पहले आवंटित तेल क्षेत्रों में भी प्रोत्साहन मिलने चाहिये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरेस्त्रां के बिल में सेवा शुल्क अनिवार्य नहींः सरकार
    Next Article Bajaj Discover 150F और 150S हो सकती है बंदः एक्सपर्ट
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक

    April 20, 2026

    शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट

    April 20, 2026

    ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

    April 20, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जैक 10वीं रिजल्ट के बाद CM हेमंत ने दी बधाई- बच्चों आगे बढ़ने का दिया संदेश
    • विधानसभा चुनाव : बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62% और तमिलनाडु में 56% वोटिंग; मुर्शिदाबाद और नौदा में बम धमाके
    • सूचना आयुक्त नियुक्ति पर फिर अटका मामला, राज्यपाल ने लौटाई फाइल
    • रिम्स में एंबुलेंस सेवाओं पर सख्ती, हर वाहन की होगी निगरानी
    • आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version